50 से ज्यादा लड़कियों से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, इस साइट से चुनता था शिकार

जयपुर। आज के समय में अच्छे रिश्ते की चाह में लाइफ पार्टनर भी ऑनलाइन सर्च करने लगे हैं। अगर आपके परिवार में कोई सदस्य भी…

New Project 2023 05 08T190656.940 | Sach Bedhadak

जयपुर। आज के समय में अच्छे रिश्ते की चाह में लाइफ पार्टनर भी ऑनलाइन सर्च करने लगे हैं। अगर आपके परिवार में कोई सदस्य भी मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दूल्हा देख रहे है, तो सावधान हो जाइए। क्योंकि हाल ही में मैट्रिमोनियल साइट पर अपने लिए दूल्हे तलाश करना करीब 50 से ज्यादा लड़कियों को भारी पड़ गया। मैट्रिमोनियल साइट पर फर्जी आईडी बनाकर अपने आपको कुंवारा बताकर महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाया जा रहा है। जयपुर के सांगानेर थाना पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपी न सिर्फ शादी का झांसा देकर करीब लड़कियों का यौन शोषण किया, बल्कि उनसे रुपए भी ऐंठे।

जयपुर की सांगानेर पुलिस ने हरियाणा स्थित अंबाला निवासी सैयद खान खावर अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी सैयद शाह बताया कि वह मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद उनका यौन शोषण करता, फिर उन्हें लूटकर फरार हो जाता था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने देश में अब तक दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और राजस्थान की 50 से ज्यादा लड़कियों को इसी तरह अपना शिकार बनाया है। वह लड़कियों के सामने कभी खुद को सुप्रीम कोर्ट का वकील, तो कभी सिंगापुर का बिजनेसमैन बताता था।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व ज्ञानचंद यादव ने बताया, आरोपी सैयद मैट्रिमोनियल साइट्स पर लड़कियों को निशाना बनाता था। 6 मई को सैयद शाह के खिलाफ जयपुर के सांगानेर थाना क्षेत्र के शांति विहार की एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने शिकायत में बताया कि उसने शादी के लिए मैट्रिमोनियल साइट पर अपना डाटा डाला था। इसी साइट के माध्यम से सैयद शाह अली उसके संपर्क में आया। उसने खुद को सिंगापुर का कारोबारी बताया। यह भी कहा कि वह सर्वोच्च न्यायालय में वकालत भी करता है। कुछ दिनों की बातचीत होने के बाद वह 27 अप्रैल 2023 को पीड़िता से मिलने जयपुर आया।
जयपुर में अलग-अलग बहाने बनाकर रूका।

शनिवार को वह लड़की से मिलने उसके फ्लैट पर गया। उसने सोने का कड़ा बनवाने का झांसा देकर पीड़िता के घर में गहने रखने की जगह देख ली। फिर उसी दिन लड़की को बहाने से फ्लैट से बाहर भेजकर उसके गहने चुरा लिए। गहनों के अलावा उसने पीड़िता की आलमारी से कुछ नकद और महंगी घड़ी भी चुरा ली। इसके बाद अर्जेन्ट काम बताकर वहां से फरार हो गया। लड़की जब वापस पहुंची और गहने नहीं मिलने पर ठगी की आशंका होने पर उसने पहले सैयद अली को कॉल किया। पहले तो उसने चोरी से इंकार किया, फिर कुछ देर बाद अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी।

इसके बाद जयपुर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की। पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सैयद ने कई राज्यों में युवतियों को शिकार बनाया है। 50 से ज्यादा लड़कियों को शादी का झांसा देकर रुपए ठगना और यौन शोषण की वारदातें आरोपी ने स्वीकार की। इसके साथ कई लड़कियों का भरोसा जीतने के बाद उनके कीमती सामान चुरा कर भाग जाता था।

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी सैयद का पुराना मकान दिल्ली के लाजपत नगर में है। वहां के एड्रेस से सिम खरीदता है, जिससे आरोपी की पहचान छुपी रहती है। पुलिस की पकड़ में नहीं आता है। हर तीन-चार महीने में मैट्रिमोनियल साइट्स पर नई लड़कियों को फंसाता है। पहले दिल्ली में इस मामले में आरोपी सैयद गिरफ्तार भी हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *