Rajasthan Election 2023: रालोपा की पहली लिस्ट के बाद मारवाड़ में बढ़ी गहमागहमी

Rajasthan Election 2023: जयपुर/जोधपुर। प्रदेश में चुनावी महौल रोजाना नए रंग दिखा रहा है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) की पहली लिस्ट जारी होने के बाद जोधपुर शहर में राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गई है।

RLP | Sach Bedhadak

Rajasthan Election 2023: जयपुर/जोधपुर। प्रदेश में चुनावी महौल रोजाना नए रंग दिखा रहा है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) की पहली लिस्ट जारी होने के बाद जोधपुर शहर में राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गई है। रालोपा ने जोधपुर के अलावा भोपालगढ़ और बालोतरा जिले की बायतू सीट से भी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनके अलावा आप और आजाद समाज पार्टी ने भी जोधपुर-पाली संभाग की कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। रालोपा ने भोपालगढ़ से एक बार फिर पुखराज गर्ग पर भरोसा जताया है। गर्ग वर्तमान में विधायक हैं। लेकिन इससे ज्यादा चर्चा जोधपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस पृष्ठभूमि के अजय त्रिवेदी को टिकट देने की रही।

कांग्रेस के प्रवक्ता रह चुके त्रिवेदी अरसे से जोधपुर शहर सीट से दावेदारी कर रहे थे। लेकिन कांग्रेस ने यहां से विधायक मनीषा पंवार को टिकट दे दिया। इससे नाराज त्रिवेदी ने जोधपुर शहर सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। त्रिवेदी श्रीमाली ब्राह्मण हैं और जोधपुर शहर तथा सूरसागर क्षेत्र में ब्राह्मण मतदाताओं की खासी संख्या है। लेकिन कांग्रेस ने ब्राह्मण को टिकट नहीं दिया। भाजपा ने अभी इस सीट से उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है।

यह खबर भी पढ़ें:-राजस्थान में टिकट की टिक-टिक… भाजपा व कांग्रेस आज जारी कर सकती है बाकी प्रत्याशियों की सूची

बगावत के बाद फूंक फूंक कदम रख रही भाजपा

जोधपुर जिले की आठ सीटों में से भाजपा ने अब तक सूरसागर से देवेंद्र जोशी और बिलाड़ा (सु) से अर्जुन गर्ग को टिकट दिया है। सबसे ज्यादा उलझन सरदारपुरा से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने उम्मीदवार को लेकर है। पार्टी केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत को मैदान में उतारती है या नहीं इसका फै सला शायद तीसरी लिस्ट में हो जिसको लेकर कोर कमेटी गहन मंथन कर रही है। पहली और दूसरी सूची जारी होने के बाद बगावत को देखते हुए भाजपा ने शेखावत के अलावा बाड़मेर-जैसलमेर सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री कै लाश चौधरी का नाम भी होल्ड पर रख दिया।

पार्टी को अभी 76 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय करने हैं। इनमें जोधपुर-पाली संभाग की 18 सीटें भी शामिल हैं। कहीं सशक्त उम्मीदवार नहीं मिल रहे तो कहीं दावेदारों की लंबी कतार है। दूसरी ओर जेएनवीयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविन्द्रसिंह भाटी ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। वे काफी समय से बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा में सक्रिय हैं और टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि भाजपा परिवार के सभी वरिष्ठों का मुझ पर आशीर्वाद है।

रोत इस बार बीएपी से मैदान मैं

भारत ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) से अलग होकर बनी भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। इस बार चौरासी से विधायक राजकुमार रोत बीटीपी की जगह बीएपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। राजकु मार रोत 2018 विधानसभा चुनाव में बीटीपी से पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। उनके साथ सागवाड़ा से रामप्रसाद डिंडोर भी विधायक बने थे, लेकिन प्रतापगढ़ उपचुनाव के बाद से बीटीपी के दोनों विधायक पार्टी से अलग चल रहे थे। दोनों विधायकों ने बीएपी नाम से नई पार्टी बनाई है। बीएपी से राजकु मार रोत को तो टिकट मिल गया, लेकिन सागवाड़ा से विधायक रामप्रसाद डिंडोर के नाम का ऐलान पहली लिस्ट में नहीं हुआ है।

वहीं, आसपुर विधानसभा सीट से पिछली बार बीटीपी से उम्मीदवार रहे उमेश डामोर को ही फिर से मौका दिया गया है। बीएपी ने सिरोही की पिंडवाड़ा सीट से मेघाराम गरासिया, उदयपुर जिले की खेरवाड़ा से विनोद कुमार मीणा, उदयपुर ग्रामीण से अमित कु मार खराड़ी, सलूंबर से जीतेश कुमार मीणा, बांसवाड़ा के घाटोल से अशोक कु मार निनामा, चित्तौड़गढ़ की बड़ी सादड़ी से फौजीलाल मीणा, प्रतापगढ़ से मांगीलाल मीणा और धरियावाद से थावरचंद मीणा को उम्मीदवार घोषित किया है।

यह खबर भी पढ़ें:-विजय माल्या जैसे भगोड़े लोगों से चंदा ले…दिल्ली में CM गहलोत बोले- देश में दांव पर जांच एजेंसियों की साख

बायतू से चौधरी और मूंढ को टक्कर देंगे बेनीवाल

रालोपा और आजाद समाज पार्टी के बीच गठबंधन के बाद जारी पहली लिस्ट में बायतू से उम्मेदाराम बेनीवाल का नाम भी शामिल है। बायतू से कांग्रेस के हरीश चौधरी और भाजपा से बालाराम मूंढ आमने-सामने हैं। अब देखना है कि बेनीवाल के आने से ऊं ट किस करवट बैठता है। आप की पहली सूची में रोहित जोशी को जोधपुर शहर, नरपतसिंह को मारवाड़ जंक्शन, रामलाल विश्नोई को सांचौर से टिकट दिया है।

सांचौर में मुख्य मुकाबला भाजपा के देवजी पटेल और कांग्रेस के सुखराम विश्नोई के बीच है। आजाद समाज पार्टी ने सिरोही से मोतीलाल हीरागर को उम्मीदवार बनाया है। यहां कांग्रेस के संयम लोढा के सामने भाजपा के ओटाराम देवासी हैं। बसपा ने पोकरण से तुलसा राम को टिकट दिया है। यहां से कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार अब तक तय नहीं हुए हैं।