मोदी ने कहा राजस्थान में विकास ठप, गहलोत बोले देश में तनाव का माहौल

मुख्यमंत्री गहलोत ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्म के नाम पर जिस तरह की राजनीति चल रही है। वह देश को एक नहीं रख सकती। थोड़े समय के लिए लोगों को बरगला सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक नहीं चल सकता।

Ashok Gehlot 1 | Sach Bedhadak

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच बयानबाजी के तंज तीखे होते जा रहे हैं। पीएम मोदी ने मंगलवार को कर्नाटक और राजस्थान में विकास के अभाव को लेकर कांग्रेस सरकारों की आलोचना की। पीएम ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने स्वीकार किया है कि उसके पास बेंगलुरु के विकास के लिए धन नहीं है। राजस्थान में भी यही स्थिति है, जहां राज्य भारी कर्ज में डूबा हुआ है और विकास परियोजनाएं रुकी हुई हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-हाड़ौती के 81 जलस्रोतों से छलक रहा ‘अमृत’… बारिश ने भरी धरती की झोली तो खिल उठे किसानों के चेहरे

प्रधानमंत्री दो नई पुणे मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाने और पुणे में 15,000 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु वैश्विक निवेशकों का केंद्र और एक आईटी हब है, लेकिन राज्य सरकार की घोषणा के दुष्परिणाम इतने कम समय में वहां देखने को मिल रहे हैं। अगर कोई पार्टी अपने स्वार्थ के लिए राज्य का खजाना खाली कर देती है तो इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। हम राजस्थान में भी यही स्थिति देख रहे हैं।

इधर, मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि धर्म के नाम पर जिस तरह की राजनीति चल रही है। वह देश को एक नहीं रख सकती। थोड़े समय के लिए लोगों को बरगला सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक नहीं चल सकता। रूस इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उसके 15-16 टुकड़े हो गए। हमारा देश आजादी के 75 साल बाद भी एक और अखंड क्यों है। क्योंकि गांधी जी का संदेश है। उसकी भावना से लोकतंत्र मजबूत है। उस सद्भावना के आधार पर देश चला है। हमारे सामने चुनौती आई, लेकिन हम एक रहे।

यह खबर भी पढ़ें:-आज फिर शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही, हंगामे के आसार, कर्ज आयोग सहित 5 विधेयक होंगे पेश

महात्मा गांधी के देश के कारण पीएम मोदी का दनिु या में होता है सम्मान

बिड़ला सभागार में मंगलवार को शांति एवं अहिंसा विभाग के राजस्थान गांधी दर्शन प्रशिक्षणार्थी सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए गहलोत ने कहा कि देश के तनाव भरे माहौल में महात्मा गांधी जी के संदेशों का बड़ा महत्व है। उनके मूल्यों एवं सिद्धांतों पर चलकर ही शांति व अहिंसा की स्थापना संभव है। हमें इसी राह पर आगे बढ़ते हुए लोकतंत्र को अधिक मजबूत बनाना होगा और देश की प्रगति में अहम भूमिका निभानी होगी।

गहलोत ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक मीटिंग में कहा था कि मोदी जी, आप दुनिया भर में जाते हो, आपका सम्मान क्यों होता है? आपका सम्मान इसलिए होता है, क्योंकि लोग कहते हैं कि आप गांधी के देश से आए हो। उन्होंने कहा कि देश में सत्य, शांति और अहिंसा की भावना बढ़ें, इसी सोच पर राज्य सरकार आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *