वसुंधरा राजे के करीबी…दूसरी बार बने कैबिनेट मंत्री, जानिए कौन हैं गजेंद्र सिंह खींवसर

गजेंद्र सिंह खींवसर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की दोनों सरकारों में मंत्री रहे। गजेंद्र सिंह खींवसर पिछली वसुंधरा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। गजेंद्र सिंह खींवसर को दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बनाया है।

गजेंद्र सिंह खींवसर 1 | Sach Bedhadak

जयपुर। राजस्थान में भजनलाल सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 5 राज्य मंत्री हैं। सांसद पद छोड़कर विधायक बने किरोड़ी लाल मीणा ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री की शपथ ली हैं। इसके बाद गजेंद्र सिंह खींवसर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। गजेंद्र सिंह खींवसर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की दोनों सरकारों में मंत्री रहे। गजेंद्र सिंह खींवसर पिछली वसुंधरा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। गजेंद्र सिंह खींवसर को दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बनाया है।

गजेंद्र खींवसर को वसुंधरा राजे का नजदीकी माना जाता है। मारवाड़ के सियासी समीकरणों को साधने के अलावा उन्हें मंत्री बनाकर पार्टी के अंदरूनी समीकरणों को भी साधा गया है। इससे एकजुटता का मैसेज दिया गया है। खींवसर की छवि पार्टी के सौम्य राजपूत चेहरे के तौर पर रही है। दो बार मंत्री रहने के कारण प्रशासनिक अनुभव है।

यह खबर भी पढ़ें:-राजस्थान में भजन लाल कैबिनेट का गठन…विधायक किरोड़ी मीणा ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

बता दें कि जोधपुर जिले की लोहावट सीट से बीजेपी के गजेंद्र सिंह खींवसर जीत दर्ज की थी। उन्होंने कुल 10,549 वोटों से जीत दर्ज की है। इस चुनाव में उन्हें कुल 81,415 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस के किशनाराम बिश्नोई को 70,866 वोट मिले। बिश्नोई ने पिछले विधानसभा चुनाव में गजेंद्र सिंह को हराया था, लेकिन इस बार गजेंद्र सिंह ने किशनाराम को हरा दिया। दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला था। गजेंद्र सिंह खींवसर राजस्थान सरकार में उद्योग मंत्री भी रह चुके हैं।

इसके अलावा राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैयालाल चौधरी और सुमित गोदारा ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली हैं।