CM गहलोत करेंगे उदघाटन, SMS स्टेडियम में आज से शुरू होगा शहरी-ग्रामीण खेलों का महाकुंभ

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता आज से सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शहरी-ग्रामीण खेलों के महाकुंभ का आज उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना करेंगे।

CM Ashok Gehlot 7 | Sach Bedhadak

जयपुर। राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता आज से सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शहरी-ग्रामीण खेलों के महाकुंभ का आज उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना करेंगे। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा ध्वजारोहण से होगा। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान एवं ग्रामीणों द्वारा कबड्डी मैच भी खेला जायेगा। खेल विभाग के शासन सचिव नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि 5 अगस्त से 18 सितंबर तक आयोजित होनेवाले राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों में 7-7 खेल स्पर्द्धाएं प्रस्तावित हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-जयपुर: महापौर मुनेश गुर्जर के घर ACB का छापा, पति गिरफ्तार, 2 लाख की घूस मांगने का है आरोप

130 करोड़ होंगे खर्च

ठकराल ने बताया कि इन खेलों में कुल 58.51 लाख खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमे ग्रामीण खेलों में 46 लाख 12 हजार 365 एवं शहरी खेलों में 12 लाख 38 हजार 267 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इस आयोजन में 11 हजार 252 पंचायतों एवं 535 नगर निकायों में एक साथ यह खेल आरंभ होंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा वर्ष 2023-2024 की अनुपालना में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए 130 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।

निगमों में 15-15 क्लस्टरों का गठन

जयपुर ग्रेटर नगर निगम में जोनवार 15 क्लस्टरों का गठन किया है। इनमें 1781 टीमों का ऑनलाइन गठन किया है। इसके तहत 18 हजार 457 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ग्रेटर क्षेत्र में 12 खेल मैदानों पर ओलंपिक करवाए जा रहे हैं। हेरिटेज नगर निगम में जोनवार 15 क्लस्टर बनाए गए हैं। खेलों के लिए 1300 टीमें बनाई गई हैं। इनमें 11 हजार 795 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। हेटिरेज निगम क्षेत्र में 14 खेल मैदान बनाए गए हैं।

क्रिकेट में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन

शहरी ओलंपिक में टेनिस बॉल क्रिकेट में सर्वाधिक 15 हजार 821 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। वहीं, सर्वाधिक 6 हजार 535 महिला खिलाड़ी खो-खो में अपने हुनर एवं कौशल का प्रदर्शन करेंगी। इनमें टेनिस बॉल क्रिकेट, एथेलेटिक्स 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, कबड्डी, खो- खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल आदि खेल होंगे। ग्रामीण ओलंपिक में पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताएं 4 दिन, ब्लॉक स्तरीय 5 दिन, जिला स्तरीय 3 दिन और राज्य स्तरीय 4 दिन आयोजित होंगी, वहीं शहरी ओलंपिक के तहत पालिका स्तरीय प्रतियोगिताएं 6, जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 3 दिन एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 4 दिन आयोजित होंगी।

यह खबर भी पढ़ें:-CM गहलोत ने फ्री की चिरंजीवी योजना! ऐसे परिवार मुफ्त करा सकेंगे इलाज

निगमों में 15-15 क्लस्टरों का गठन जयपुर ग्रेटर नगर निगम में जोनवार 15 क्लस्टरों का गठन किया है। इनमें 1781 टीमों का ऑनलाइन गठन किया है। इसके तहत 18 हजार 457 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ग्रेटर क्षेत्र में 12 खेल मैदानों पर ओलंपिक करवाए जा रहे हैं। हेरिटेज नगर निगम में जोनवार 15 क्लस्टर बनाए गए हैं। खेलों के लिए 1300 टीमें बनाई गई हैं। इनमें 11 हजार 795 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। हेटिरेज निगम क्षेत्र में 14 खेल मैदान बनाए गए हैं।

ये होंगी प्रतियोगिताएं ग्रामीण ओलंपिक में कबड्डी

(बालक/बालिका वर्ग), शूटिंग बॉल (बालक वर्ग), टेनिस बॉल क्रिकेट (बालक/बालिका वर्ग), खो-खो (बालिका वर्ग), वॉलीबॉल (बालक/बालिका वर्ग), फुटबॉल (बालक/बालिका वर्ग) और रस्साकशी (बालिका वर्ग) स्पर्द्धाएं होंगी। शहरी ओलंपिक में कबड्डी (बालक/बालिका वर्ग), टेनिस बॉल क्रिकेट (बालक/बालिका वर्ग), खो-खो (बालिका वर्ग), वॉलीबॉल (बालक/बालिका वर्ग), एथलेटिक्स (100 मी. 200 मी. एवं 400 मी.), फुटबॉल (बालक/ वर्ग), बास्केटबॉल (बालक/ बालिका वर्ग) स्पर्द्धाएं होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *