Bhairon Singh Shekhawat: ‘बाबोसा सा’ के साथ PM मोदी ने साझा की यादें, लिखा- उत्कृष्ट मुख्यमंत्री के रूप में बनाई पहचान

पूर्व उपराष्ट्रपति और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत की जन्म शताब्दी बड़ी ही धूमधाम से मनाई जा रही है। इस उपलक्ष्य में आज दोपहर 3.30 बजे विद्याधर नगर स्टेडियम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।

ेsb 2 2023 10 23T113042.423 | Sach Bedhadak

Bhairon Singh Shekhawat: पूर्व उपराष्ट्रपति और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत की जन्म शताब्दी बड़ी ही धूमधाम से मनाई जा रही है। इस उपलक्ष्य में आज दोपहर 3.30 बजे विद्याधर नगर स्टेडियम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज जयपुर में आयोजित होने वाले जन्म शताब्दी समारोह में हिस्सा लेने जयपुर आएंगे। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीटर (एक्स) पर भैरों सिंह शेखावत के साथ की कुछ खास यादें साझा किया है।

उत्कृष्ट मुख्यमंत्री के रूप में बनाई पहचान– PM

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि आज बहुत खास दिन है – आदरणीय राजनेता श्री भैरों सिंह शेखावत जी की 100वीं जयंती है। भारत उनके अनुकरणीय नेतृत्व और हमारे राष्ट्र की प्रगति के प्रयासों के लिए हमेशा उनका आभारी रहेगा। वह ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें पूरे राजनीतिक क्षेत्र में और जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों द्वारा पसंद किया जाता था। राष्ट्र प्रगति के प्रयासों के लिए हमेशा उनका आभारी रहेगा। भैरों सिंह जी एक दूरर्दशी नेता और प्रभावी प्रशासक थे।

पीएम मोदी ने लिखा आगे लिखा कि उन्होंने एक उत्कृष्ट मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई। राजस्थान के गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए कार्य किए। उपराष्ट्रपति के रूप में लोकतांत्रिक ताने-बाने को बढ़ाने में भूमिका निभाई। गुजरात में हमारे विकास कार्यों की भी प्रशंसा की थी। उन्होंने मेरी लिखी एक किताब ‘आंख आ धन्य छे’ का विमोचन भी किया था।

तीन बार रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री

भैरों सिंह शेखावत का जन्म 23 अक्टूबर 1923 को हुआ था। राजस्थान में उनको लोग बाबोसा के नाम से जानते है। बाबोसा ने हमेशा राजस्थान के अधिकारों के लिए आवाज उठाई थी। उन्होंने राज्य के हित के लिए कभी कोई समझौता नहीं किया। बाबोसा तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री, तीन बार विपक्ष के नेता, राज्यसभा सदस्य और 12 बार विधायक चुने गए।