भरतपुर : जनाक्रोश यात्रा का हर जगह हो रहा है विरोध- मंत्री विश्वेंद्र सिंह

भरतपुर : आज पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह भरतपुर दौरे पर रहे। उन्होंने आज सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की और भारत जोड़ो यात्रा पर…

भरतपुर : मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने की जनसुनवाई

भरतपुर : आज पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह भरतपुर दौरे पर रहे। उन्होंने आज सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की और भारत जोड़ो यात्रा पर भी बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से बड़ी आपत्ति हो रही है और उनकी जनाक्रोश रैली का जगह-जगह विरोध हो रहा है। ये फिजूल में ये जनाक्रोश यात्रा निकाल रहे हैं इनकी  यात्रा से कोई भी नहीं जुड़ रहा है।

भाजपा सरकार में 1 फीट रोड तक नहीं बनी

विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, उस समय प्रदेश की तो छोड़िए भरतपुर के डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र में 1 फीट रोड तक नहीं बनी थी। आज हालात यह है कि इनकी जनाक्रोश यात्रा का जगह-जगह विरोध हो रहा है। भाजपा का काम सिर्फ नकारात्मक विरोध करना है। सकारात्मक विरोध करना तो उनको आता ही नहीं। विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ये 4 साल बेहद शानदार निकले हैं। लोगों को इन 4 सालों में सुशासन देखने को मिला है, तो फिर क्यों इनकी ( भाजपा ) की जनाक्रोश यात्रा से जुड़ेगी। जब लोगों को कोई असुविधा नहीं है कोई समस्या नहीं, सरकार ने सभी समस्याओं को खत्म करने का बीड़ा दो उठा रखा है, तो कोई क्यों इस यात्रा से जुड़ेगा।  

यह भी पढ़ें- सतीश पूनिया का राहुल गांधी से आठवां सवाल, पूछा- जनता को कब मिलेगी सस्ती बिजली

अधिकारियों को दिए लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश

बता दें कि जन सुनवाई के दौरान पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़े इस तरह के प्रयास अधिकारियों को करनी चाहिए। इस जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर आलोक रंजन, एसपी श्याम सिंह के अलावा कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *