पति की मौत के बाद देवर ने जताया भरोसा…उसे क्या पता वह है हैवान! मासूम भतीजे को भी नहीं छोड़ा

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में देवर-भाभी के रिश्तों को तारतार कर देने वाला मामला सामने आया है। बड़े भाई की मौत बाद हमदर्द बने…

New Project 2023 12 27T145003.790 | Sach Bedhadak

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में देवर-भाभी के रिश्तों को तारतार कर देने वाला मामला सामने आया है। बड़े भाई की मौत बाद हमदर्द बने देवर ने भाभी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी देवर का भाभी से दरिंदगी करने के बाद भी मन नहीं भरा तो उसने 10 साल के भतीजे के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। जब देवर ने किसी और से शादी की तो अपने को ठगा सा महसूस कर पीड़िता बेटे के साथ थाने पहुंची और अपने देवर के खिलाफ शिकायत की। वहीं, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के लधेड़ी की है।

हमदर्द बन किया महिला से दुष्कर्म…

पुलिस ने बताया कि ग्वालियर थाना क्षेत्र के निवासी एक महिला (36) ने अपने देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसके पति की बीमारी के चलते 5 साल पहले मौत हो गई है। पति की मौत के बाद बेसहारा हुई महिला का देवर उसका हमदर्द बनकर साथ देने लगा। आरोप है कि आरोपी देवर ने मदद करने नाम पर कई बार यौन शोषण करने किया। एक दिन आरोपी देवर ने भाभी से शादी करने का वादा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद ये हर रोज की बात हो गई, लेकिन एक दिन ऐसी घटना हुई कि पीड़िता के भी होश उड़ गए।

आरोपी ने नाबालिग भतीजे को भी बनाया हवस का शिकार…

पीड़िता ने बताया कि आरोपी देवर ने शादी का वादा कर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। एक दिन महिला अपने 10 साल के बेटे को छोड़कर शादी में शामिल होने के लिए गई थी। इस दौरान आरोपी ने अपनी हवस मिटाने के लिए भतीजे पर भी रहम नहीं खाया और उससे प्राकृतिक कृत्य कर अपनी भूख मिटाई। जब महिला घर पर पहुंची तो अपने बेटे को डरा सहमा देखा। महिला के बार-बार जोर देने पर बेटे ने अपना मुंह खोला तो महिला या सुनकर सन्न रह गई। फिर भी महिला ने अभी किसी को कुछ नहीं बताया था। लेकिन, कुछ दिनों बाद पीड़िता के देवर ने ऐसी हरकत कर दी जिसके बाद वह पुलिस थाने पहुंच गई।

आरोपी देवर ने बिना बताए दूसरी महिला से की शादी…

जैसे-तैसे करके पीड़िता ने देवर के साथ शादी करने का मन बनाया, लेकिन इसी बीच उसे कहीं से पता चला कि उसके देवर ने तो पहले ही किसी और महिला के साथ शादी कर ली है। जिसका पता लगते ही पीड़िता गुस्सा हो गई। धोखे का अहसास होने पर पीड़िता अपने बेटे के साथ थाने पहुंच कर आरोपी देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।