Jaipur : राष्ट्रपति पर अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, अधीर रंजन का किया पुतला दहन

Jaipur : कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आशोभनीय टिप्पणी करने पर भाजपा ने मार्चा खोल दिया है।…

pp | Sach Bedhadak

Jaipur : कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आशोभनीय टिप्पणी करने पर भाजपा ने मार्चा खोल दिया है। दिल्ली में तो भाजपा इसका विरोध कर रही है, अब प्रदेश में इसके खिलाफ आवाज उठाई जा रही है। राजधानी जयपुर में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया और अधीर रंजन चौधरी का पुतला दहन किया गया।

अधीर रंजन चौधरी का फूंका पुतला

भाजपा का यह पैदल मार्च भाजपा प्रदेश कार्यालय से सिविल लाइन फाटक तक निकाला गया। इस मार्च में भाजपा महिला मोर्चा, जनजाति मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी के खिलाप जमकर नारेबाजी की। उन्होंने अधीर रंजन चौधरी औऱ सोनिया गांधी से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू औऱ देश से माफी मांगने की मांग की।

राष्ट्रपति का नहीं सहेंगे अपमान

सतीश पूनिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे देश की राष्ट्रपति का किसी तरह का कोई अपमान सहन नहीं करेंगे। इस प्रदर्शन में एसटी मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र मीणा, शहर भाजपा अध्यक्ष राघव शर्मा, महामंत्री तेज सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *