गजेंद्र शेखावत ने कहा- ओम शांति…तो कांग्रेस ने दिया ये जवाब

भारत जोड़ो यात्रा आज विश्राम पर है। कल यह यात्रा बूंदी में निकाली गई थी। यात्रा को लेकर कांग्रेस और भाजपा नेताओं में आए दिन…

गजेंद्र शेखावत ने कहा- ओम शांति...तो कांग्रेस ने दिया ये जवाब

भारत जोड़ो यात्रा आज विश्राम पर है। कल यह यात्रा बूंदी में निकाली गई थी। यात्रा को लेकर कांग्रेस और भाजपा नेताओं में आए दिन वार-पलटवार होता रहता है। अब ताजा मामला जोधपुर सांसद एवं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का है जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की फोटो ट्वीट कर कांग्रेस पर हमला बोला।

दरअसल गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भारत जोड़ो यात्रा की जो फोटो शेयर की जिसमें राहुल गांधी, उनके बगल में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पीछे मंत्री शांति धारिवाल नजर आ रहे हैं। इसमें राहुल गांधी संबोधन दे रहे हैं और गोविंद सिंह डोटासरा उनके बगल में खड़े हैं। वहीं राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे कर्मी भीड़ के साथ ही शांति धारिवाल को पीछे करते नजर आ रहे हैं। शेखावत ने शांति धारिवाल के चेहरे के चारों औऱ एक गोला लगाया और कहा कि ओम शांति शांति शांति…

image 2022 12 09T123552.913 | Sach Bedhadak

शेखावत के इस ट्वीट पर राजस्थान पीसीसी ने पलटवार किया। पार्टी ने शेखावत की एक फोटो को रिट्वीट करते हुए लिखा ओम शांति शांति….दरअसल इस तस्वीर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और गजेंद्र सिंह शेखावत नजर आ रहे हैं। इसमें राषट्रपति द्रौपदी मुर्मू अभिवादन कर रही हैं उनके साथ नरेंद्र मोदी खड़े हैं वहीं सुरक्षाकर्मी गजेंद्र सिंह शेखावत को सामने से हटन के लिए कह रहे हैं तो वे साइड से निकलते हुए जा रहे हैं। इस तस्वीर पर कांग्रेस ने गजेंद्र सिंह शेखावत और सुरक्षाकर्मी के हाथ पर गोला लगाते हुए ट्वीट किया है।

यह भी पढ़ें- घटेगी विदेशों से आयात पर निर्भरता, बीकानेर के लाखासर और हनुमानगढ़ के सतीपुरा में मिले पोटाश के भण्डार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *