हैरिटेज नगर निगम के पार्षदों ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, समितियों के गठन न होने पर जताई नाराजगी

जयपुर। हैरिटेज नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों ने आज निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने बोर्ड के गठन के 2 साल बाद भी समितियों का…

हैरिटेज नगर निगम के पार्षदों ने कार्यालय में किया प्रदर्शन, समितियों के गठन न होने पर जताई नाराजगी

जयपुर। हैरिटेज नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों ने आज निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने बोर्ड के गठन के 2 साल बाद भी समितियों का गठन न होने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कांग्रेस पर इस मामले को नजरंदाज करने का आरोप लगाया है।

दरअसल हैरिटेज नगर निगम में अभी तक कार्यकारी समितियों का गठन नहीं किया गया है। जिसे लेकर पार्षदों में नाराजगी है। पार्षदों का कहना है कि वे लंबे अर्से से समितियों के गठन की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी इस मांग को पार्टी अनसुना कर रही है, इसलिए अब यह तय कर लिया गया है कि अब इसे खुलकर जनता के सामने लाया जाएगा।

इस दौरान आदर्श नगर विधानसभा सीट से विधायक रफीक खान पर आरोप लगाते हुए पार्षद उमरदराज ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और यह पहली बार है की जयपुर में नगर निगम हैरिटेज में कांग्रेस का बोर्ड बना है, दो साल बोर्ड बने हुए हो गए हैं लेकिन अभी तक कार्यकारी समितियों का गठन नहीं हुआ है। रफीक खान नहीं चाहते कि हैरिटेज में समितियां बनें। अगर हमारे प्रदर्शन के बावजूद भी अब समितियों के गठन की तरफ कदम नहीं बढ़ाया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *