Chittorgarh: विधायक चंद्रभान सिंह आक्या को मिली जान से मारने की धमकी, चुनाव नहीं लड़ने की नसीहत

चितौड़गढ़ से बीजेपी विधायक चंद्रभान सिंह आक्या को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। विधायक चंद्रभान सिंह को फोन पर धमकी दी गई है।

ेsb 2 2023 10 24T163729.345 | Sach Bedhadak

Rajasthan Assembly Election 2023: चितौड़गढ़ से बीजेपी विधायक चंद्रभान सिंह आक्या को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। विधायक चंद्रभान सिंह को फोन पर धमकी दी गई है। फोन करने वाले व्यक्ति ने चंद्रभान को चुनाव नहीं लड़ने की नसीहत दी है। इस मामले में विधायक चंद्रभान ने सदर थाने में परिवाद दिया है। बता दें कि हाल ही में बीजेपी द्वारा जारी दूसरी लिस्ट में चितौड़गढ़ से विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काट कर नरपत सिंह राजवी को दे दिया गया है। जिसके बाद से लगातार चितौड़गढ़ में भाजपा के कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे है।

चुनाव नहीं लड़ने की नसीहत

जानकारी के अनुसार विधायक चंद्रभान सिंह आक्या को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर चुनाव न लड़ने की नसीहत दी है। फोन करने वाले व्यक्ति ने चुनाव लड़ने की स्थिति में विधायक और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। यह पूरी घटना सोमवार (23 अक्टूबर) रात की बताई जा रही है। विधायक को मोबाइल नंबर 7427014304 और 9004488143 से धमकी दी गई।

लिस्ट जारी होते ही नरपत सिंह राजवी का विरोध

विधाधरनगर विधानसभा से वर्तमान विधायक नरपत सिंह राजवी को बीजेपी ने चितौड़गढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए भेजा है। दूसरी लिस्ट से चितौड़गढ़ से वर्तमान विधायक चंद्रभान सिंह का टिकट कटने का भारी विरोध किया जा रहा है। हालांकि, यहां से नरपत सिंह राजवी भी दो बार विधायक रह चुके हैं। लेकिन, इसके बावजूद भी चंद्रभान सिंह के समर्थक नरपत सिंह का विरोध कर रहे है। चितौड़गढ़ मे चंद्रभान सिंह के समर्थको ने विरोध शुरू किया। विधायक के समर्थक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का विरोध कर रहे है।