Nag panchami 2023: नाग पंचमी के दिन भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, वरना 7 पीढ़ियों तक लगता है पाप

Nag panchami 2023: नाग पंचमी सोमवार यानी 21 अगस्त को मनाई जा रही है। नाग पंचमी के ये 5 गलतियां भूलकर भी ना करें। वरना आपके परिवार समेत 7 पीढ़ियों तक लगेगा पाप। नाराज हो जाएंगे भगवान शिव।

nag panchami 2023 | Sach Bedhadak

Nag panchami 2023: हिंदु धर्म में नाग पंचमी का विशेष महत्व है। यह हर साल शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार नाग पंचमी सोमवार यानी 21 अगस्त को पड़ रही है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी के दिन दूध चढ़ाने और पूजा अर्चना करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। काल सर्प दोष से लेकर राहु के दोषों से छुटकारा मिलता है।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, नाग पंचमी के दिन कुछ काम नहीं करने चाहिए। इन्हें करने से भगवान सर्प के साथ भगवान शिव भी नाराज होते हैं। इसका असर सिर्फ व्यक्ति विशेष पर नहीं, बल्कि उनके परिवार की सात पीढ़ियों पर होता है। आइए जानते हैं वो 5 चीजें जो नाग पंचमी के दिन करने से बचना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें:-रक्षाबंधन पर्व को लेकर असमंजस की स्थिति! भाई-बहन के अमर स्नेह की ‘डोर’ पर दिनभर भद्रा का साया

नाग पंचमी के दिन भूलकर भी ना करें ये गलतियां

-ज्योतिषाचार्य के अनुसार, नाग पंचमी के दिन भूलकर भी सांप को नहीं मारना चाहिए। सांप को नुकसान पहुंचाने पर भी बड़ा पाप लगता है। यह पाप आपकी 7 पीढ़ियों तक झेलना पड़ सकता है।
-नाग पंचमी के दिन सांपों की पूजा की जाती है। यह पूजा मंदिर में जाकर करनी चाहिए। इस दिन सांप को भूलकर भी दूघ नहीं पिलाना चाहिए। दूध सांप के लिए जहर के समान होता है। इसे बड़ा पापा लग सकता है।
-नाग पंचमी के दिन जमीन पर खुदाई नहीं करनी चाहिए। माना जाता है कि जमीन के अंदर सांपों का बिल रहा है। खुदाई करने से सांपों के बिल नष्ट होने के साथ उन्हें नुकसान हो सकता है। ऐसा करने से पापा पीढ़ियों तक को दोष लगता है।
-शास्त्रों के अनुसार, नाग पंचमी के दिन किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह पापा और दोष की तरह बन सकता है।
-नाग पंचकी के दिन सिलाई, कढ़ाई का काम करना बहुत ही अशुभ होता है। यह आपके जीवन में मुश्किलें पैदा कर सकता है। इस दिन भगवान शिव का सिमरण करना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें:-अमावस्या पर बन रहे हैं ये अशुभ योग, इन 3 राशियों के जीवन में आ सकता भूचाल, सेहत पर होगा असर

नाग पंचमी पर बन रहे हैं ये दुर्लभ योग

21 अगस्त, 2023 को मनाई जाने वाली नाग पंचमी के दिन सोमवार पड़ रहा है। शास्त्रों की मानें तो यह बहुत ही दुर्लभ योग है। इसकी वजह से सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ का माना जाता है। इस दिन भगवान को दूध और जलअर्पित किया जाता है। भगवान शिव के नाम भी बहुत ही प्रिय हैं। ऐसे में भगवान शिव के साथ ही नागों को जल अर्पित करने पर भगवान प्रसन्न होते हैं। साथ ही गरीबों को कपड़ा, अन्न और रुपया दान करने से शुभ फल मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *