Krishna Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा शामिल करें ये 11 चीजें, तुरंत प्रसन्न होंगे कान्हा, पूरी होगी हर मनोकामना

Krishna Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा के बाल स्वरूप की पूजा करने का खास महत्व है। स्नातन धर्म के अनुसार, कान्हा की पूजा में कुछेक चीजों को शामिल करना जरूरी माना जाता है, वरना उनकी पूजा अधूरी रह मानी जाती है।

Krishna Janmashtami 2023 | Sach Bedhadak

Krishna Janmashtami 2023: हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्ट्रमी बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर साल भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार 6 सिंतबर को जन्माष्टमी मनाई जाएगी और इसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। इस दिन भगवान कृष्ण के भक्त व्रत रखते हैं और मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। हिंदू धर्म में मान्यता है कि कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रात को भगवान का जन्म हुआ था, इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है।

स्नातन धर्म में मान्यता है कि कोई भी व्यक्ति कृष्ण जन्माष्टमी को व्रत रखकर पूजा अर्चना करता है तो उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। भगवान कृष्ण को दही-दूध और मक्खन विशेष रूप से पसंद हैं, इसलिए दही का चरणामृत बनाकर लोगों को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। अगर आप भी कृष्ण जन्माष्टमी मना रहे हैं तो आइए जानते हैं कौनसी ऐसी चीजें हैं जिन्हें पूजा में शामिल करने से भगवान कृष्ण विशेष प्रसन्न होते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Janmashtami 2023 : कृष्ण जन्माष्टमी पर पहली बार बन रहा हैं 6 तत्वों का शुभ संयोग, व्रत करने से पूरी होगी

  1. कपड़े

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन हरे, पीले, लाल एवं मोरपंख से बने कपड़े, फूलों वाले कपड़े और जरदोरी से बने पकड़े लड्‌डू गोपाल (कृष्ण) को पहनाने चाहिए। ऐसा करने से कृष्ण भगवान अति प्रसन्न होते हैं।

  1. बांसुरी

बांसुरी भगवान की अत्यंत प्रिय वस्तु मानी जाती है। स्नातन धर्म में कहा जाता है कि बांसुरी के बिना कान्हा का श्रृंगार अधूरा है। बांसुरी को सफलता और मिठास का प्रतीक माना जाता है। इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कान्हा के हाथों के एक बांसुरी अवश्य रखें। बांसुरी घर में रखने से लक्ष्मी आकृर्षित होकर घर में प्रवेश करती है।

  1. मोर मुकुट

कृष्ण को मोरपंख बहुत प्रिय हैं। मोर मुकुट भव्यता और सम्मोहन का प्रतीक है। यह दुखों को दूर करके जीवन में खुशहाली लेकर आता है। इसलिए जन्माष्टमी पर कृष्ण मूर्ति पर मोर मुकुट जरूर लगाएं।

  1. माला

कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्‌डू गोपाल को विशेष रूप से वैजयंती या मोतियों की माला पहनाएं। इसके अलावा कान्हा को लाल, पीले फूलों की माला भी पहना सकते हैं। घर में वैजयंती माला रखना बहुत शुभ माना जाता है।

  1. माखन

लड्‌डू गोपाल का मखन अत्यंत प्रिय है। यदि कोई कृष्ण भगवान को माखन मिश्री का भोग लगता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। माखन का भोग लगाने के बाद लोगों प्रसाद के रूप में बांटना चाहिए।

  1. टीका

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लड्‌डू गोपाल को रोली एवं चंदन का टीका लगाना चाहिए, जिससे आपके जीवन में मधुरता और सुख समृद्धि आएगी।

यह खबर भी पढ़ें:-Janmashtami 2023 : कृष्ण जन्माष्टमी पर पहली बार बन रहा हैं 6 तत्वों का शुभ संयोग, व्रत करने से पूरी होगी

  1. बाजूबंध और कड़े

कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्‌डू गोपाल का पूजा के समय सोने या चांदी के कड़े से श्रृंगार करने से जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर होती है और आप कठिनाओं से मुक्त हो जाएंगे।

  1. कुंडल

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कान्हा के कानों में सोने, चांदी या मोतियों से बने कुंडल अवश्वय पहनाने चाहिए, इससे वे प्रसन्न होते हैं।

  1. पाजेब और कमरबंध

श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए चांदी से बनी पायल या पाजेब बाल गोपाल के दोनों चरणों में जरूर पहनानी चाहिए साथ ही कमर में कमरबंध पहनाना ना भूलें।

  1. झूला

कृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण भगवान बाल स्वरूप में प्रकट होते हैं इसलिए उन्हें झूले या पालने में झुलाया जाता है। इसलिए पूजा में छोटा पालना या झूला जरूर रखें। ऐसा करने से आपके परिवार में खुशहाली आएगी।

  1. घी और घंटी

कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा में शुद्ध घी का उपयोग करना चाहिए। खासकर गाय का घी कान्हा को अत्यंत प्रिय है। ऐसा करने से व्यापार या नौकरी में आ रही समस्याएं दूर होंगी। साथ ही श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए घंटे भी रखें। इससे घर में फैली नकारात्मकता दूर होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *