Govardhan Puja 2023: 13 या 14 नवंबर! गोवर्धन पूजा की सही तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

गोवर्धन पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को की जाती है। इसे अन्नकूट भी कहा जाता है। दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाने वाला यह त्यौहार भगवान श्री कृष्ण से संबंधित है।

Untitled 6 | Sach Bedhadak

Govardhan Puja 2023 Date: गोवर्धन पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को की जाती है। इसे अन्नकूट भी कहा जाता है। दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाने वाला यह त्यौहार भगवान श्री कृष्ण से संबंधित है। ऐसा माना जाता है कि भगवान श्री कृष्ण ने देवताओं के राजा इंद्र के घमंड को तोड़ने और गोकुल के लोगों को उनके क्रोध से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत उठाया था। आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा की तिथि और पूजा विधि….

गोवर्धन पूजा कब मनाया जाएगा

इस वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 नवंबर को शाम 4:18 बजे से शुरू होकर 15 नवंबर को दोपहर 2:42 बजे तक है। गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को मनाई जाएगी और पूजा का शुभ समय सुबह 4.18 बजे से 8.43 बजे तक है।

गोवर्धन पूजा विधि

गोवर्धन पूजा के लिए घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है। इसे फूलों और दीपों से सजाया जाता है, प्रसाद और फल चढ़ाए जाते हैं। पूजा के बाद गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की सात बार परिक्रमा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन गोवर्धन पूजा करने और गायों को गुड़-चना खिलाने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं।