jhalawar Lok Sabha Election Results 2024 : झालावाड़-बारां की जनता ने दुष्यंत सिंह को चुना अपना सांसद, कांग्रेस की उर्मिला हारी

jhalawar Lok Sabha Election Results 2024 : झालावाड़ से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन भाया को हरा दिया है। झालावाड़ की जनता ने एक बार फिर से दुष्यंत को अपना सांसद चुन लिया है।

Dushyant Singh | Sach Bedhadak

jhalawar Lok Sabha Election Results 2024 : जयपुर। झालावाड़-बारां लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह ने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन भाया को अच्छे खासे वोटों के अंतर से हरा दिया है। 1989 के बाद से झालावाड़-बारां सीट से बीजेपी लगातार जीत का परचम लहराती आ रही है।

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024: दौसा में जश्न शुरू, मुरारी लाल मीणा ने 1 लाख से अधिक वोटों से बनाई बढ़त

दुष्यंत सिंह पांचवीं बार जीते हैं। झालावाड़ा-बारां लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी। उर्मिला और उनके पति प्रमोद जैन दोनों ही इस सीट पर पहले चुनाव लड़ चुके हैं। साल 2019 के चुनाव में दुष्यंत सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद शर्मा को हराया था। इस लोकसभा सीट पर कुल 1903870 वोटर्स हैं।

झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर जनता ने एक बार फिर से दुष्यंत सिंह को अपना सांसद चुन लिया है। दुष्यंत सिंह इस सीट पर लगातार अपना दबदबा बनाए हुए हैं। पांचवें राउंट की वोटिंग में बीजेपी के दुष्यंत सिंह 14 राउंड की गिनती के बाद करीब 2 लाख वोटों से अधिक की बढ़त बना ली थी। झालावाड़ लोकसभा सीट की गिनती वीवीआईपी लोकसभा सीटों में होती है। कांग्रेस के नए चेहरे के सामने दुष्यंत सिंह का अपने सीट पर कब्जा जमाए रखा है।

यह खबर भी पढ़ें:-Election Result With Sach Bedhadak: राजस्थान में खुला बीजेपी का खाता, जयपुर लोकसभा सीट से मंजू शर्मा जीती