Rajasthan By Election News: Congress ने विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, देखिए कौन-कौन सूची में शामिल

Rajasthan By election News: राजस्थान में 13 नवंबर को 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस तैयारी…

images 9 4 | Sach Bedhadak

Rajasthan By election News: राजस्थान में 13 नवंबर को 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही उपचुनाव में 40-40 स्टार प्रचारक बनाए हैं जो की राजस्थान की सियासत को और चुनाव के माहौल को संभालेंगे. कांग्रेस ने भी देर रात 40 स्टार प्रचारक को की सूची जारी कर दी है.

40 स्टार प्रचारको सूची हुई जारी

कांग्रेस ने 7 सीट पर उप चुनाव में 40 स्टार प्रचारक बनाए गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सुखजिंदर सिंह रंधावा, गोविंद सिंह डोटासरा टीकाराम जूली, सचिन पायलट, डॉक्टर सीपी जोशी, दिव्या मदेरणा सहित 40 स्टार प्रचारक को की सूची जारी की है.

ये है शामिल स्टार प्रचारकों की सूची में

1. सुखवीदर सिंह रंधावा

2. गोविंद सिंह डोटासरा

3. टीकाराम जूली

4. अशोक गहलोत

5. सचिन पायलट

6. जीतेंद्र सिंह

7. चीरंजीव राव

8. रूत्विक मकवाना

9. पूनम पासवान

10. सीपी जोशी

11 रघु शर्मा

12. हरीश चौधरी

13. धीरज गुर्जर

14. दिनेश अबरार

15. दिव्या मदेरणा

16. रामलाल जाट

17. बिजेंद्र सिंह ओला

18. अशोक चंदना

19. अर्जुन बमानिया

20. हरिमोहन शर्मा

21. राहुल कांस्वा

22. हरिश चंद्र मीणा

23. मुरारी लाल मीणा

24. नीरज डांगी

25. कुलदीप इंदौरा

26. भजन लाल जाटव

27. संजना जाटव

28. उम्मेदा राम बेनीवाल

29. रामकेश मीणा

30. रफिक खान

31. उदयलाल अंजना

32. गोविंद राम मेघवाल

33. प्रमोद जैन भाया

34. प्रताप सिंह खचारियावास

35. मांगीलाल गरासिया

36. सुखराम बिश्नोई

37. मनोज मेघवाल

38. रोहित बोहरा

39. हाकम अली

40. पुसाराम गोदरा