आबू रोड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कल ग्लोबल समिट को करेंगी संबोधित, भाजपा के जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को राजस्थान के आबू रोड पहुंची. राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार को ब्रह्माकुमारी संस्थान में ग्लोबल समिट में मुख्य अतिथि के रूप में…

images 13 | Sach Bedhadak

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को राजस्थान के आबू रोड पहुंची. राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार को ब्रह्माकुमारी संस्थान में ग्लोबल समिट में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी. राष्ट्रपति मुर्मू को गुरुवार को मानपुर हेलीपैड पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और भाजपा के तमाम जनप्रतिनिधियों ने अगवानी की.

वैश्विक शिखर सम्मेलन का करेंगी शुभारंभ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार सुबह 9.30 बजे शांतिवन के डायमंड हाल में आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ करेंगी. इस मौके पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे. वहीं, वैश्विक शिखर सम्मेलन में सजावट के लिए अहमदाबाद से विशेष रूप से फूल मंगाए गए. कोलकाता से आए कलाकारों ने डायमंड हाल को सजाया.

भाजपा के तमाम जनप्रतिनिधियों ने की अगवानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मानपुर हेलीपेड पर पशुपालन विभाग मंत्री जोराराम कुमावत, पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी, विधायक समाराम गरासिया, विधायक मोतीराम कोली, जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित आदि ने उनका स्वागत किया.

राष्ट्रपति बनने के बाद दूसरा दौरा

कार्यकारी सचिव डॉ. बीके मृत्युंजय ने बताया कि राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू पहली बार 3 जनवरी 2023 को शांतिवन पहुंचीं थीं, जहां उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित आध्यात्मिकता से स्वर्णिम भारत का उदय कार्यक्रम में भाग लिया था. ब्रह्माकुमारीज के माउंट आबू स्थित ज्ञान सरोवर परिसर में रात्रि विश्राम के बाद सुबह मुरली क्लास में भाग लिया और पांडव भवन में ब्रह्मा बाबा के समाधि स्थल पर पुष्पांजली अर्पित की थी.