Punjab CM Bhagvant Mann Marriage : शादी के बंधन में फिर बंधेंगे भगवंत मान, कल होगा विवाह कार्यक्रम, जाने कौन है उनकी होने वाली दुल्हन?

Punjab CM Bhagvant Mann Marriage: पंजाब के CM भगवंत मान फिर से शादी करने जा रहे हैं। कल दोपहर 12 बजे उनके विवाह का आयोजन…

Screenshot 2022 07 06 at 2.53.13 PM | Sach Bedhadak

Punjab CM Bhagvant Mann Marriage: पंजाब के CM भगवंत मान फिर से शादी करने जा रहे हैं। कल दोपहर 12 बजे उनके विवाह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में AAP के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आने की खबर है। वे नए जोड़े को अपना आशीर्वाद देंगे।

मां ने पसंद की है दुल्हन

CM भगवंत मान की मां ने ही उनके लिए दुल्हन पसंद की है। जिनका नाम डॉक्टर गुरप्रीत (dr Gurpreet kaur) कौर है। दरअसल मान की मां की लंबे समय से तमन्ना थी की वे जल्द फिर से अपना घर बसा लें। ऐसे में उनके लिए दुल्हन का चुनाव उनका मां औऱ बहन ने किया है। खबर है कि बेहद सरल और सादगी भरे कार्यक्रम में विवाह का कार्यक्रम होगा। जिसमें परिवार के करीबी लोग ही शामिल होंगे। इसके साथ दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल भी शादी में शामिल होंगे।  

6 साल पहले हुआ था तलाक

भगवंत मान (bhagwant Mann) की अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से 6 साल पहले तलाक हो चुका है। इसके बाद उनकी पत्नी भारत छोड़ कर विदेश चली गईं। पहली पत्नी से मान के दो बच्चे एक बेटा औऱ एक बेटी है। पंजाब के CM चुने जाने पर बच्चे अपने पिता के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *