स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी, कहा- कोरोना नियमों के पालन करें या यात्रा स्थगित करें

दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज राजस्थान से हरियाणा प्रवेश कर गई है। लेकिन इसके साथ राहुल गांधी की इस यात्रा में अब…

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी

दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज राजस्थान से हरियाणा प्रवेश कर गई है। लेकिन इसके साथ राहुल गांधी की इस यात्रा में अब भंग पड़ सकता है। दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी को एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी से यात्रा में कोरोना नियमों का पालन करने को कहा है। इसके साथ ही कहा है कि अगर आप कोरोना नियमों का पालन नहीं कर सकते तो आप यात्रा स्थगित कर दें।

सिर्फ वैक्सीनेटेड लोगों को प्रवेश दें

मनसुख मंडाविया ने चिट्ठी में लिखा है कि “संसद पी. पी. चौधरी और निहाल चंद, देवजी पटेल ने भारत जोड़ो यात्रा से फैल रही कोविड महामारी को लेकर अपनी चितां जताई है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि कोविड से देश को बचाने के लिए आप नियमों का पालन करें। यात्रा में मास्क और सेनीटाइजर का उपयोग कराया जाए, सिर्फ वैक्सीनेटेड लोग ही इस यात्रा में हिस्सा लें, यह सुनिश्चित किया जाए। यात्रा में जुड़ने के पहले और बाद यात्रियों को आइसोलेट किया जाए।

image 2022 12 21T103615.720 | Sach Bedhadak

देशहित में यात्रा को स्थगित करें

मांडविया ने आगे लिखा कि अगर उपरोक्त कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं हो, तो पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी को ध्यान में रखते हुए और कोविड महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित करने कर दें। आप इस पत्र को देखते हुए इन बिंदुओं पर जल्द कार्यवाही करें।

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना संक्रमित हुए थे हिमाचल सीएम सक्खू

जब भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में थी, तब 20 दिसंबर को यह पत्र लिखा गया था। इसमें ये सभी बातें राजस्थान के संदर्भ में भी कही गई है। बता दें कि जब भारत जोड़ो यात्रा दौसा में थी तब यात्रा में हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश मल्होत्रा शामिल हुए थे। ये दोनों दौसा के बाद 16 दिसंबर को जयपुर गए थे। यहां से जाने के बाद सीएम सक्खू कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसके बाद ही सांसदों ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए चिट्ठी लिखी थी। जिस पर आज मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी को पत्र लिखा है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में हाड़ौती से मेवात तक 16 दिन का खुशनुमा सफर, दिलों पर छाप छोड़ गया निश्छल चेहरा

आज हरियाणा पहुंची है यात्रा

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा आज राजस्थान के अलवर से हरियाणा में कर गई है। यात्रा के हरियाणा के नूंह पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी के प्रदेश प्रमुख उदय भान सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी और भारत यात्रियों का स्वागत किया। राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर नूंह में भारत जोड़ो यात्रा की फ्लैग सेरेमनी हुई। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान और भूपेंद्र हुड्‌डा को फ्लैग सौंपा गया।

पाटन उदयपुरी से शुरु हुई यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत ध्वज हस्तांतरण समारोह के साथ बुधवार सुबह 6 से पाटन उदयपुरी से हुई। इसके बाद यात्रा सुबह 6.35 पर पाटन उदयपुरी के आरके फिलिंग स्टेशन के सामने से प्रारंभ हुई। सुबह 10.30 बजे फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी में यात्रा का विराम होगा। इसके बाद दोपहर बाद 3.30 बजे यात्रा का दूसरा चरण नासिरबस से शुरु होगा। शाम 6.30 बजे भडास नगीना में पहुंचकर यात्रा समाप्त होगी और अकेड़ा नूंह में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *