गुजरात चुनाव : बहरामपुर में भाजपा पर जमकर बरसे खड़गे-गहलोत, कहा- मोदी झूठ के बादशाह

गुजरात चुनाव को लेकर इस समय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और गुजरात चुनाव पर्यवेक्षक एवं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत गुजरात दौरे पर हैं। इन्होंने…

ezgif 4 3a80e0fe4d | Sach Bedhadak

गुजरात चुनाव को लेकर इस समय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और गुजरात चुनाव पर्यवेक्षक एवं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत गुजरात दौरे पर हैं। इन्होंने आज गुजरात के बहरामपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनता को संबोधित कर भाजपा को आड़े हाथों लिया और भाजपा सरकार की कारगुजारियां जनता को गिनाई और इस बार कांग्रेस को मौका देने का आह्वान किया।

मोरबी हादसे में भाजपा ने दिखाई बेशर्मी- गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात में सरकार के खिलाफ जबरदस्त लहर मैं इस बार देख रहा हूं। गुजरात में जनता अब भाजपा सरकार से त्रस्त आ चुकी है। इसलिए इस बार आप हमें मौका दें, कांग्रेस को मौका दें ताकि राजस्थान मॉडल गुजरात भी हम विकास कर सकें और इसको खोखले मॉडल को उखाड़ कर बाहर कर सकें। गहलोत ने कहा कि मोरबी हादसे में सरकार ने कितनी बेशर्मी दिखाई है। यह इसी से पता चलता है कि कांग्रेस ने इस हादसे की जांच कमेटी में हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज को शामिल करने को कहा था ताकि इसकी जांच पूरी तरह से पारदर्शी हो, लेकिन इतनाकहने के बावजूद इन्होंने ये बात नहीं मानी। आखिर गुजरात हाईकोर्ट को खुद ही इस पर संज्ञान लेना पड़ा। इतने बेशर्म लोग हैं ये।

गहलोत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की भी असलियत इस चुनाव में सामने आ गई है कि वो किस तरह भाजपा की बी टीम बनकर काम कर रही है। उसने भाजपा को जिताने के लिए गुजरात का चुनावी मैदान छोड़ दिया और 5 हजार करोड़ का भाजपा से सौदा कर लिया। इसलिए इस बार आप हमें मौका दें, कांग्रेस पार्टी को मौका दें, आपने गुजरात में 27 साल का कुशासन देखा है तो अब सिर्फ एक बार कांग्रेस को मौका देर देखिए, हम वादा करते हैं कि गुजरात को राजस्थान जैसा बना देंगे। राजस्थान मॉडल पूरे भारत में उभरा है।

प्रधानमंत्री को गलियों में घूम कर वोट मांगने पड़ रहे हैं- खड़गे

वहीं इस जनसभा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस समय यह जो गुजरात को चुनाव हो रहा है, इसकी तरफ सभी का ध्यान है। पूरा देश इस चुनाव की तरफ देख रहा है कि गुजरात के लोग सही फैसला इस बार करते हैं या नहीं। लोग इसे देख रहे हैं और इस बार लोगों ने तय कर लिया है कि किसी भी हालत में कांग्रेस पार्टी को गुजरात में जिताना है। यह एक इरादा लोगों का बन गया है। खड़गे ने कहा कि अगर गुजरात में बीजेपी ने अच्छा काम किया होता और उनके लिए यहां जीतने का एक विश्वास होता तो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को, दिल्ली में जो केंद्र सरकार का काम करना चाहिए, वह छोड़कर गुजरात की गलियों में घूम नहीं रहे होते। वे गुजरात के हर विधानसभा क्षेत्र में जा रहे हैं, हर वार्ड तक में जा रहे हैं। अमित शाह उनके साथ और राज्यों के मुख्यमंत्री भी जा रहे हैं। जहां-जहां भाजपा की सरकार है वहां के सीएम को गुजरात में डेरा डालने को कह रहे हैं। क्योंकि उन्हें अब पता चल गया है कि लहर उनके खिलाफ चल रही है।

चुनाव चाहे कोई भी, भाजपा के पास एक मोदी की ही सूरत

मलिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अगर उन्हें यह विश्वास होता कि भाजपा अपने दम पर गुजरात में जीत हासिल कर लेगी, तो उन्हें यहां नहीं आना पड़ता। सब नेताओं पर छोड़ देते लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यहां प्रत्याशी के नाम से वोट मांगने चाहिए, लेकिन यहां तो मोदी के चेहरे पर वोट मांगे जा रहे हैं। यहां तक कि नगर निकाय के चुनाव में भी सिर्फ मोदी का चेहरा ही इनके पास है। आप बताइए क्या अगर निकाय में कोई मुसीबत आती है तो क्या मोदी आपकी मदद करने आएंगे। वह तो हर वक्त अपनी ही बात करते हैं। हर चुनाव में उनके पास सिर्फ मोदी का चेहरा है। उन्हें लगता है कि जनता सिर्फ मोदी की ही सूरत देखना चाहती है। चुनाव चाहे नगर निकाय का हो, पंचायत का, ग्राम सभा का हो, विधानसभा का, लोकसभा का हो, राज्यसभा का हो, उनके पास सिर्फ एक ही चेहरा है। वे जनता को सिर्फ यह बताते फिरते हैं कि कांग्रेस ने अभी तक 70 साल में क्या किया, क्या नहीं किया। वह बस यही गिनते रहते हैं।

मोदी झूठ के बादशाह

खड़गे ने कहा कि हमने तो जो किया है वह करके दे दिया हम उसकी गिनती नहीं रखते। भाजपा समाज को बांटने का काम कर रही है। सिर्फ भाजपा जुमलेबाजी करती है, झूठ बोलती है और झूठ के ऊपर झूठ बोलती है। मोदी जी तो झूठे वादे करने में झूठों के बादशाह हैं। वह तो कहते हैं उन्होंने दो करोड़ नौकरियां दे दी, आप बताइए क्या गुजरात में किसी को रोजगार मिला है। उन्होंने तो तब भी कहा था कि काला धन आएगा और 15 लाख रुपए अकाउंट में जमा करवा दूंगा। आप बताइए तो फिर क्या आपको मिला। अरे कहीं नहीं तो गुजरात में तो मिला ही होगा। वह तो हमेशा गुजरात मॉडल की बात करते हैं। तो कम से कम गुजरात में ही पैसे देने चाहिए थे। तो आप खुद समझ गए कि भाजपा जुमलेबाजी के अलावा और कुछ भी नहीं करती।

भाजपा ने पैदा होते ही विकास किया है क्या

मलिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस के सभी योजनाओं को वह चूना लगाकर लगाकर अपनी बताकर शुरू करते हैं। जब भाजपा पैदा नहीं हुई थी उससे पहले भी कांग्रेस ने कई प्रोजेक्ट बनाकर चला दिए और कई तो प्रोजेक्ट बन ही रहे थे। लेकिन उन्हें भी इन्होंने कलर लगाकर, चूना लगाकर अपना बताकर प्रचारित किया। खड़गे ने मोरबी हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि इस हादसे में 137 लोगों की जान चली गई। कभी भाजपा यहां झांकने भी आई, कमेटी बनाकर उसने तो इतिश्री कर ली. अब चाहे जो भी हो। मोरबी के कितने दोषियों को जेल में डाला, कितने लोगों को सजा दी। 137 लोगों की मौत क्या बेवजह चली जाएगी। उनको तो नहीं पकड़ा, ना ही पकड़ पाएंगे। उनको तो वे प्रोत्साहन देंगे। नए-नए काम देंगे, उन्हें प्रोजेक्ट देंगे। खड़गे ने कहा कि मोरबी में जो लोग मारे गए भाजपा को उसकी चिंता नहीं है।

खड़गे ने कहा कि यहां तो नकली शराब पी कर लोग मारे जा रहे हैं। गुजरात के बॉर्डर से नशे की खेप आ रही है। लेकिन इनका ध्यान तो पता नहीं कहां है। खड़गे ने कहा कि यहां के बच्चे भर्तियों के लिए परीक्षा देते हैं। लेकिन यहां तो करीब 22 वीं बार पेपर लीक हुआ है। जो भर्ती पहले से ही निकली है उसमें यह भर्ती कर नहीं पा रहे हैं। 15 लाख भर्तियां गुजरात में हैं, लेकिन यह भर्तियां नहीं कर रहे हैं। आपको बता दूं कि पूरे देश में 30 लाख भर्तियां है, फिर भी इसके लिए प्रक्रिया शुरू नहीं कर रहे हैं। ये 30 लाख भर्तियां इसलिए नहीं भर रहे हैं, क्योंकि अगर उन्होंने यह भर्तियां निकालीं, तो देश के 16 लाख गरीबों को नौकरी मिलेगी, जो कि यह नहीं चाहते।

गांधी, नेहरू को याद तक नहीं करती भाजपा

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा कहती रहती है कि कांग्रेस ने 70 साल में कुछ नहीं किया। आप बताइए क्या जब ये पैदा हुए, तब से इन्होंने भारत का डेवलपमेंट किया है। पैदा होते ही विकास शुरू कर दिया है। अरे यह तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने देश को आजादी दिलाई यह याद नहीं करते। आज यूपी में भाजपा की सरकार है, लेकिन वहां तो नाथूराम गोडसे की फोटो लगाकर माला पहनाते हैं। गांधीजी को, नेहरू को यह गालियां देते हैं। बीजेपी गांधी जी की फोटो लगाकर अपने दफ्तर में ना पूजा करती थी और न ही याद करती थी। बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान बनाया, उनको इन्होंने अलग-थलग किया। जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल उसके बारे में भी यह अलग बात करते हैं। यह सभी को अलग-अलग कर देते हैं।

27 साल भाजपा को दिए अब एक साल कांग्रेस को दीजिए

खड़गे ने कहा कि आज 45 साल हो चुके हैं। 9 साल से प्रधानमंत्री के पद पर मोदी हैं। गुजरात में साढे 13 साल वे मुख्यमंत्री रहे। इन 22 सालों में गुजरात को वे विकसित नहीं कर पाए। यहां के युवाओं को नौकरी नहीं दे पाए। गरीबों की मिलने वाली चीजों के दाम नहीं घटा सकते, पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं घटा सकते, सिलेंडर के दाम नहीं घटा सकते तो फिर आप क्यों 9 सालों से प्रधानमंत्री के पद पर बैठे हैं। क्या सिर्फ तालियां बजाने के लिए। आप यह चीजें करके दिखाइए। हमने जो जन घोषणा पत्र जारी किया, यहां कांग्रेस की सरकार बनने पर जरूर लागू होगा। जहां हमारी सरकार है वहां यह चीजें लागू हैं। क्योंकि हम जो कहते हैं हम वह करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *