चांद पर एक साथ हो रही 3 घटनाओं का गवाह बनेगा चंद्रयान-3, सबसे बड़ा सुपरमून 30 अगस्त को दिखेगा

साल 2023 का सबसे बड़ा और सबसे चमकीला चंद्रमा इस महीने के आखिर में दिखाई देगा।

image 17 1 | Sach Bedhadak

Chandrayaan-3 : वॉशिंगटन। साल 2023 का सबसे बड़ा और सबसे चमकीला चंद्रमा इस महीने के आखिर में दिखाई देगा। 30 अगस्त को चांद का रंग और आकार देखने लायक होगा। चांद पर एक साथ हो रही 3 घटनाओं की वजह से इसे ब्लू सुपरमून भी कहा जा रहा है। ब्लू सुपरमून में ‘ब्लू’ का चांद के रंग से कोई मतलब मतलब नहीं है। असल में इस दिन तो चांद नारंगी रंग का नजर आएगा। यह अगस्त महीने में दूसरा पूर्ण चांद होगा। साल का यह सबसे बड़ा चांद ऐसे समय पर दिखाई देगा, जब भारत का विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर मौजूद हैं।

अगला सुपरमून 29 सितंबर को

सीजनल ब्लू मून प्रत्येक दो से तीन साल में निकलता है। अगला सीजनल ब्लू मून 19 अगस्त, 2024 को निकलेगा। एक सूपरमून त‍ब निकलता है जब पूर्ण चांद धरती की कक्षा के सबसे करीबी पॉइंट पर पहुंच जाता है।

30 अगस्त को निकलने जा रहा सुपरमून दूसरा होगा और साल 2023 में दिखाई देने वाले 4 सुपरमून में सबसे बड़ा और चमकीला होगा।

इस दौरान चांद धरती से 3,57,344 किमी की दूरी पर होगा। अगला सुपरमून हार्वेस्ट मून होगा जो 29 सितंबर को दिखाई देगा। यह साल 2023 का आखिरी सुपरमून होगा।

आमतौर पर 3 साल में निकलता है ब्लू मून

ब्लू मून दो तरीके के होते हैं। अगस्त में दिखाई देने वाला सुपरमून पहली श्रेणी में आता है। एक नया पूर्ण चांद प्रत्येक 29.5 दिन में निकलता है। इस तरह का चांद 1 अगस्त 2023 को निकला था। वहीं, 30 अगस्त को निकलने वाला चांद एक ब्लू मून होगा।

इस तरह के ब्लू मून को कै लेंडर ब्लू मून कहा जाता है। यह ब्लू मून आमतौर पर दो से 3 साल में निकलता है। 30 अगस्त के बाद अगला ब्लू मून 31 मई 2026 को निकलेगा। दूसरी तरह का ब्लू सीजनल ब्लू मून कहा जाता है। यह तब निकलता है जब कै लेंडर ईयर में 12 की बजाय 13 पूर्ण चांद होते हैं।

ये खबर भी पढ़ें:-ग्रीस में PM मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान…प्रगाढ़ हुए रिश्ते, अब रणनीतिक साझेदारी बढ़ाएंगे भारत-यूनान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *