महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में हाहाकार, एक ही रात में 17 मरीजों की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में एक ही रात में 17 मरीजों की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल में…

New Project 2 | Sach Bedhadak

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में एक ही रात में 17 मरीजों की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल में 12 घंटे में ही 17 मरीजों की मौत से हड़कंप मच गया है। जिन 17 मरीजों की मौत है उनमें 12 मरीज आईसीयू में और दो मरीज जनरल वॉर्ड भर्ती थे, जबकि कैजुअल्टी में दो मरीज भर्ती थे।

इससे पहले इसी अस्पताल में 10 अगस्त को 5 मरीजों की मौत हो गई थी। इसके बाद इसको लेकर जमकर हंगामा भी हुआ था। अब 17 मरीजों की मौत को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा सकती है, क्योंकि एक सप्ताह के दौरान कथित तौर पर 22 मरीजों की जान जा चुकी है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। जानकारी मिलने पर विधायक जितेंद्र अव्हाड भी अस्पताल पहुंचे।

12 घंटे में 17 मरीजों की हुई मौत

प्रारंभिक जानकारी मिल रही है कि पिछले 12 घंटों में 17 मरीजों की मौत हो गई है। इसकी वजह से एक बार फिर कालवा अस्पताल चर्चा में आ गया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 10.30 बजे से रविवार सुबह 8.30 बजे के बीच अस्पताल में 17 मरीजों की मौत हो गई। वहीं प्रशासन ने दावा किया है कि कुछ मरीजों की मौत 80 से ज्यादा उम्र होने के कारण हुई है।

10 अगस्त को हुई थी 5 मरीजों की मौत…

बता दें कि तीन दिन पहले 10 अगस्त की रात को 5 मरीजों की मौत हो गई थी। परिजन आरोप लगा रहे थे कि समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण ये मौत हुई। एक मरीज को कार्डियक अरेस्ट, एक मरीज को उल्टी, एक को अज्ञात और एक मरीज को पैर में फोड़ा था। इसमें एक गर्भवती महिला की भी मौत हो गई।

पिछले महीने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने ठाणे में सुपर स्पेशलिटी कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखी थी। साथ ही जिला सामान्य अस्पताल की बिल्डिंग को तोड़कर उस जगह पर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भी निर्माण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *