लगातार बैठे रहकर करते हैं काम तो कहीं आप भी न हो जाएं Slip Disc का शिकार, जाने किस तरह से करे ठीक

आज कल बिजी लाइफस्टाइल और ओवर वर्क लोड के चलते लोगों में इन दिनों स्लिप डिस्क की परेशानी देखने को मिल रही है। आपको जानकर…

Slip Disc | Sach Bedhadak

आज कल बिजी लाइफस्टाइल और ओवर वर्क लोड के चलते लोगों में इन दिनों स्लिप डिस्क की परेशानी देखने को मिल रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, भारत के तकरीबन 80% युवा स्लिप डिस्क का शिकार हैं। स्लिप डिस्क (Slip Disc) में कमर और गर्दन में काफी तेज दर्द होता है। इसकी वजह होती है, कई-कई घंटों तक एक ही जगह बैठना और गलत पोस्चर के साथ बैठना हाल ये है कि, ये समस्या लोगों को नजरों में काफी आम हो गई हैं। लेकिन असल में इसका इलाज न हो तो आपको काफी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि, आप स्लिप डिस्क को कैसे ठीक कर सकते हैं।

क्या होता है स्लिप डिस्क(Slip Disc)

हमारी रीढ़ की हड्डी को सहारा देने के लिए हड्डियों के बीच में छोटी-छोटी गद्देदार डिस्क होती हैं। ये डिस्क हड्डियों लचीला बनाने और किसी भी तरह के झटके से बचाने का काम भी करती हैं। अगर ये डिस्क किसी कारणवश सूज जाती हैं या टूट जाती हैं, तो उन्हें स्लिप डिस्क कहा जाता है।

क्या हैं स्लिप डिस्क के लक्षण

आपके शरीर के एक ही हिस्से में लगातार दर्द होना।
मांसपेशरियों में कमजोरी आना।
दर्द का हाथ और पैरों की तरफ फैलना।
रात में अचानक दर्द बढ़ जाना।
चलने फिरने में दर्द होना।

कौनसे योग करेंगे मदद

भुजंगासन

इस आसन को करने के लिए आपको शरीर फन उठाए सांप के आकार में होता है। इससे रीढ़ की ऊपरी हड्डियों पर सकारात्मक दबाव पड़ता है और उन्हें आराम मिलता है।

उष्ट्रासन

इस आसन में आपको अपने शरीर को ऊट के आकार में उठाना होता है। इस आसन को करने से आपकी रीढ़ की हड्डी पर अच्छा प्रभाव पड़ा है। साथ ही इस आसन को रोजाना करने से आपकी रीढ़ से जुड़ी बाकी समस्याएं दुर हो जाएंगी।

शवासन

ऐसा कहा जाता है कि, ये योग विज्ञान का सबसे कठिन आसन है। जब आप आसन करते हैं, तब आखिरी में शवासन किया जाता है। इस आसन से शरीर की बाहरी और आंतरिक ऊर्जा हील होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *