RARKPK Box Office Collection Day 4 : चौथे दिन औंधे मुंह गिरी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, कमाई में आई जोरदार गिरावट

RARKPK Box Office Collection Day 4 : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की…

Rocky ki rani 01 1 | Sach Bedhadak

RARKPK Box Office Collection Day 4 : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। करण जोहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म पहले वीकेड में धमाकेदार कमाई की है। यह मूवी पहले वीकेड में लगभग 46 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस मूवी ने पहले दिन 11.10 करोड़ रुपए और दूसरे दिन 16 करोड़, तीसरे दिन 19 करोड़ रुपए का धमाकेदार कलेक्शन किया है।

यह खबर भी पढ़ें:-रातोंरात स्टार बन गई थी नीली आंखों वाली ‘गंगा’, एक तस्वीर ने बर्बाद किया कॅरियर, बाॅलीवुड में मच

rocky ki rani 02 2 | Sach Bedhadak

बता दें कि फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की रोमांटिक जोडी को फैंस खूब पसंद रही है इसी के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ भी उमड रही है। इस मूवी के कलेक्शन में तीसरे दिन जबरदस्त उछाल दिखने को मिला है।

image 1 | Sach Bedhadak

मंडे को दर्ज हुई 62.56% की गिरावट

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने पहले दिन 11 करोड़, दूसरे दिन 16 करोड़ और तीसरे दिन 19 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस प्रकार फिल्म ने वीकेंड पर 46 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। वहीं इस मूवी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। हालांकि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म मंडे को टेस्ट में फेल हो गई है। इस मूवी में मंडे को 62.56 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

rocky ki rani 01 | Sach Bedhadak

चौथे दिन की इतने करोड़ रुपए की कमाई
बॉलीवुड खबरों की रिपोर्ट की मानें तो यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सोमवार के दिन 7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। हालांकि संडे के दिन इस मूवी ने धमाकेदार कलेक्शन किया था। चौथे दिन की कमाई के साथ फिल्म का आकड़ा 53 करोड़ के पार पहुंच गया है। अगर इस मूवी के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह लगभग 100 करोड़ के करीब पहुंच गया है। फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ-साथ धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन ने मुख्य भूमिका अदा की है। इससे पहले दोनों स्टार्स फिल्म ‘गली बॉय’ में नजर आ चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *