Poonam Pandey का बोल्ड वीडियो वायरल, फैंस को पसंद आ रहा है एक्ट्रेस का यह अवतार

Poonam Pandey का बोल्ड वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। फैंस को उनका पूनम का ये अवतार पसंद आ रहा है।

Poonam Pandey | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। बोल्डनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे (Poonam Pandey) भले ही एक्टिंग में अपना हुनर नहीं दिखा पा रही हों, लेकिन सोशल मीडिया पर अच्छी खासी एक्टिव रहती हैं। अब वह अपनी एक नई पोस्ट को लेकर फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं। पूनम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिजलिंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो किलर डांस मूव्स प्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। पूनम का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह वायरल हो रहा है।

यह खबर भी पढ़ें:-शादी की खबरों के बीच ‘आप’ सांसद ने बताया फैंस को सच, इस दिन लेंगे Parineeti Chopra और Raghav Chadha सात फेरे

सफेद साड़ी झूमती दिखीं पूनम

पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह सफेद साड़ी में झूमती नजर आ रही हैं। दरअसल, पूनम पांडे झूले पर झूलती नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह कैमरे के सामने अपने बोल्ड अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में बड़ा ही दिलचस्प गाना बज रहा है। गाना है लता मंगेशकर का ‘तेरी महफिल में किस्मत आजमा कर’।

यह खबर भी पढ़ें:-नागा चैतन्य के साथ लिंकअप की खबरों पर Sobhita Dhulipala ने तोड़ी चुप्पी, दुनिया को बताया रिश्ते का सच

वायरल हो रहा पूनम पांडे का ये वीडियो-

वीडियो शेयर करते हुए पूनम ने लिखा, ‘उफ्फ ये गाना’। फैंस को पूनम का ये अंदाज बहुत ही पसंद आ रहा है। कुछ लोग पूनम की तारीफ करते हुए कमेंट्स कर रहे हैं। हैरारी की बात यह है कि साड़ी वाले लुक में पूनम ने ज्यादा रिवीलिंग अंदाज ना दिखाते हुए इंस्टा रील बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *