इस बार मिस इंडिया का ताज कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Miss india sini shetty) के सिर सजा। कल रात मुंबई के जियो के वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। जिसमें अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, अभिनेता डीनो मोरियो, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर और पूर्व क्रिकेटर को ज्यूरी का सदस्य बनाया गया था। इस कार्यक्रम में 21 साल की सिनी शेट्टी को मिस इंडिया वर्ल्ड चुना गया। वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनरअप तो वहीं उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेंकेंड रनरअप का खिताब मिला।
बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं Sini sheetty
सिनी शेट्टी मूलरूप से कर्नाटक की रहने वाली है। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। इसके साथ उनकी पढ़ाई-लिखाई भी मुंबई में हुई। वे वे अकाउंटिंग औऱ फाइनेंस में स्नातक हैं। इसके साथ ही वे एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं। सिनी शेट्टी वर्तमान में CFA यानी चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट का कोर्स कर रही हैं। बचपन से ही उन्हें डांस का शौक रहा है। उन्होंने 4 साल की उम्र से ही डांस की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था। सिनी सिर्फ एक डांसर ही नहीं बल्कि प्रोडक्ट एक्जीक्यूटिव, एक्टर, मॉडल औऱ कन्टेंट क्रिएटर भी हैं।
डांसिंग वीडियो भी हो चुके हैं रिलीज, प्रियंका चोपड़ा की हैं फैन
सिनी शेट्टी के कई डांसिंग वीडियो भी रिलीज हो चुके हैं। जो कि बेहद पॉप्यूलर हो गए हैं। इसके अलावा सिनी प्रियंका चोपड़ा की जबरदस्त फैन हैं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज पहना था। सिनी तब से उन्हें फॉलो कर रही हैं। सिनी उस वक्त प्रियंका चोपड़ा की मुरीद हो गई थीं, जब उन्होंने कहा था कि एक गिलास सिपर में फिट होकर मत रहो, बल्कि उस गिलास की दीवारों को तोड़कर बाहर निकलो।
राजस्थान की रुबल शेखावत पहली रनरअप
मिस इंडिया के इस फिनाले में राजस्थान की रुबल शेखावत को पहली रनरअप चुना गया है। सिनी के साथ ही रुबल भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि इस सफलता से रुबल का कड़ा संघर्ष जुड़ा हुआ है। वे एक ऐसे समाज से आती हैं जहां आज भी पर्दा प्रथा का चलन है। रुबल का जन्म राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुआ था। वे एक डिफेंस बैकग्राउंड से रही हैं। स्कूल के समय से ही उन्हें डांस में दिलचस्पी हो गई थी। इसके साथ ही उन्हें घुड़सवारी, स्विमिंग और ट्रैवलिंग का शौक है। रुबल NCC कैडेट भी रही हैं। वे एक बैडमिंटन प्लेयर भी हैं। रूबल ने पहले आर्मी कॉलेज औऱ फिर जयपुर के कनोरिया कॉलेज से आगे की पढ़ाई की। 2019 में रुबल का चयन मिस डीवा कॉन्टेस्ट के टॉप-5 में सिलेक्शन हुआ। तब उनके परिवार ने उनका सपोर्ट नहीं किया था। लेकिन जब परिवार को लगा कि रुबल वाकई में इस क्षेत्र में कुछ कर सकती है, तब उन्होंने उनका साथ दिया।
कृति सैनन ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस
सिनी शेट्टी (Miss india sini shetty) ने इस कॉम्पटीशन में 31 सुंदरियों को कड़ी टक्कर दी और मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया। इस कार्यक्रम में कई डांस परफॉर्मेंस हुए, जिसमें अभिनेत्री कृति सैनन ने अपनी धमाकेदार एंट्री से सबका दिल जीत लिया। इसके अलावा लॉरेन गॉटलिब और ऐश चांडलर ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को मनीष पॉल ने होस्ट किया था।