IPL 2023: MS Dhoni का क्रिकेट से संन्यास लेना तय, इस वजह से हुआ कंफर्म

IPL 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया है।…

MS dhoni 01 1 | Sach Bedhadak

IPL 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में कोलकाता को 49 रन से हराकर चेन्नई आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। हालांकि मुकाबला खत्म होने के बाद एमएस धोनी ने फिर से संकेत दिए है। सूत्रों की मानें तो आईपीएल 2023 के बाद वो क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा बोल देगें।

यह खबर भी पढ़ें:- IPL 2023 : 40 की उम्र में चीते की फुर्ती से छलांग लगाकर अमित मिश्रा ने हवा में पकड़ा अविश्वसनीय कैच, देखें Video

ms dhoni 1 | Sach Bedhadak

जीत के बाद धोनी ने दिए संन्यास के संकेत

रविवार रात को दूसरा मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला गया, लेकिन यह मुकाबला देखने आए मैच अधिकतर दर्शन एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का समर्थन कर रहे थे। CSK की जीत के बाद मैदान के हर कोने से धोनी धोनी आवाजें सुनाई दे रही थी। सीएसके के कप्तान धोनी ने कहा, ” फैंस का जो सपोर्ट मिल रहा है मैं उसका शुक्रगुजार हूं। इस मैच को देखने के लिए बड़ी तादाद में फैंस आए हैं।

dhoni 3 | Sach Bedhadak

पिछले सीजन में भी धोनी ने दिए थे संकेत
इससे पहले पिछले सीजन में भी महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से अलविदा कहने के संकेत दिए थे। धोनी ने कहा था कि वो अपने केरियर के अंतिम पड़ाव पर हैं, हालांकि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 में 5 मैच जीतकर आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल में टॉप नंबर पर कब्जा कर लिया है। हालांकि धोनी की टीम का प्लेऑफ में पहुंचना कठिन हो चुका है। चेन्नई सुपर किंग्स 10 व्वाइंट्स के साथ टेबल में टॉप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *