अगर आपके पास भी है गाड़ी तो 1 जनवरी 2023 से पहले कर लें ये काम, वरना देना होगा 5000 रुपए का जुर्माना

नया साल शुरू होने में बहुत कम दिन बच गए हैं। केन्द्र सरकार आने वाले वर्ष के पहले दिन से ही कई नए नियम और…

high security number plate

नया साल शुरू होने में बहुत कम दिन बच गए हैं। केन्द्र सरकार आने वाले वर्ष के पहले दिन से ही कई नए नियम और परिवर्तन लागू कर रही है। इन नियमों का सीधा असर आपकी जेब पर होगा। यदि आप इन नियमों की अवहेलना करेंगे तो आपको जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। जानिए इन नियमों और परिवर्तनों के बारे में

व्हीकल्स में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होगी अनिवार्य

केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए नए परिवहन नियमों के अनुसार 1 जनवरी, 2023 से सभी व्हीकल्स में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का होना अनिवार्य है। ऐसे में यदि आपके वाहन में भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है तो इसे तुरंत लगवा लें। नियमों के अनुसार यदि आपने 1 जनवरी 2023 से पहले हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाई तो आपको 5000 रुपए तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।

सभी गाड़ियां हो जाएंगी मंहगी

नए व्हीकल्स खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए समस्या बढ़ने वाली है। एक जनवरी 2023 से सभी चौपहिया वाहनों की कीमत बढ़ जाएगी। ऐसे में यदि आपने 31 दिसंबर 2022 तक नई कार नहीं खरीदी तो आपको फिर ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। आपको बता दें कि सभी गाड़ियो पर इस समय 50 हजार से लेकर ढाई लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। बेहतर होगा कि आप जो भी कार या एसयूवी खरीदना चाहें, वो अभी खरीद लें। अन्यथा बाद में महंगे हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *