किसान सभा में पहुंचे जयंत चौधरी और निर्मल चौधरी, सचिन पायलट भी शामिल

आज पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह की जयन्ती है। इस अवसर पर आज महारानी श्री जया महाविद्यालय के खेल मैदान पर विशाल किसान सभा का आयोजन…

image 2022 12 23T150356.383 | Sach Bedhadak

आज पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह की जयन्ती है। इस अवसर पर आज महारानी श्री जया महाविद्यालय के खेल मैदान पर विशाल किसान सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सीएम अशोक गहलोत शामिल हुए। इसके अलावा RLD के अध्यक्ष जयंत चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट उनके जाने के बाद कार्यक्रम में शामिल हुए।

लड़कियों को बांटी स्कूटी, स्वयं सहायता समूहों को दी राशि

सीएम अशोक गहलोत ने भरतपुर में आयोजित किसान सभा कार्यक्रम में महिलाओं को स्कूटी बांटी और कई स्वयं समूहों को सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने बाहर मीडिया से भी बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि भरतपुर में सीवरेज की समस्या बहुत पुरानी है। यहां पानी की काफी कमी रही है। हमारा प्रयास है कि यहां की सभी समस्याओं का समाधान जल्द हो। यहां पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा हर मुद्दे पर काम होगा। अगली बार युवाओं के लिए बजट लाया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं, बच्चों और छात्रों के लिए भी इसमें विशेष प्रावधान किया जाएगा। हम ग्रामीण के बाद शहरी रोजगार गारंटी योजना लेकर आए हैं। जिससे शहरी गरीबों को भी रोजगार का अवसर मिला है। महंगाई को कम करने के लिए हम हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

जयंत चौधरी, निर्मल चौधरी और सचिन पायलट कार्यक्रम में शामिल

वहीं किसान सभा में मंच पर नेताओं का आगमन जारी है। सीएम को भरतपुर के बाद दिल्ली के लिए रवाना होना था इसलिए वे सबसे पहले संबोधन देकर दिल्ली रवाना हो गए। मुख्यंमत्री के जाने के बाद यहां पर RLD के अध्यक्ष जयंत चौधरी किसान महासभा में पहुंचे। इसके बाद सचिन पायलट कार्यक्रम में शामिल हुए। पायलट के बाद राजस्थान यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के अध्यक्ष निर्मल चौधरी भी कार्यक्रम में आए। लेकिन यहां पर निर्मल चौधरी के समर्थकों की पुलिस से झड़प हो गई।

जयंत चौधरी ने कहा- ऐसे भी पीएम रहे जिनका कुर्ता फटा था

बता दें कि सीएम गहलोत के संबोधन के दौरान पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक भी कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने मंच पर जाकर भाषण दे रहे सीएम गहलोत से हाथ मिलाकर अभिवादन किया। इसके बाद वे अपने स्थान पर बैठ गए।  

जयंत चौधरी ने अपने संबोधन में चौधरी चरण सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा-‘चौधरी चरण सिंह ने देश की खुशहाली का रास्ता दिया था, ‘जो खेतों और खलियानों से होकर गुजरता है। जयंत चौधरी ने कहा कि देश में ऐसे भी पीएम रहे जिनका कुर्ता फटा था। उन्होने बजट को लेकर कहा कि भरतपुर की हर बार चर्चा होती है। यहां तेजी से विकास हो रहा है।

पायलट ने कहा उनका परिवार भरतपुर का रहेगा ऋणी

सचिन पायलट ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। हमें चौधरी चरण सिंह के पद चिन्हों पर चलना होगा। उन्होंने कहा कि भरतपुर की मिट्टी और पानी में अलग तरह का करंट है। यह वो भरतपुर है जहां उनके पिता ने पहला चुनाव जीता था। उस वक्त वे सिर्फ 3 साल के थे। पायलट ने कहा कि भरतपुर की जनता के वे और उनका परिवार हमेशा ऋणी रहेगा। यहां की मिट्टी से मुझे गहरा लगाव है। बता दें कि अपने संबोधन में सचिन पायलट ने गिर्राज महाराज के जयकारे भी लगवाए। जयकारे में जोश कम नजर आया तो उन्होंने मंत्री डॉ सुभाष गर्ग से कहा कि एक बार आप जोरदार तरीके से गिर्राज महाराज के जयकारे लगवाइये। इसके बाद पूरा कार्यक्रम स्थल गिर्राज महाराज के जयकारे से गूंजने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *