अशोक पिंचा ने सरदारशहर विधानसभा चुनाव के लिए किया नामांकन, तो कांग्रेस से अनिल शर्मा को दिया गया टिकट

सरदारशहर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी अशोक पिंचा ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र…

ezgif 4 9a88d34d58 | Sach Bedhadak

सरदारशहर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी अशोक पिंचा ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

बता दें कि 62 वर्षीय अशोक पिंचा जैन समाज से आते हैं और उनका सरदारशहर में एक बड़ा मेडिकल स्टोर है। सरदारशहर के पिंचों की बास में उनका निवास है। अशोक पिंचा जनसंघ के जमाने से पार्टी और विचारधारा से जुड़े। साल 2008 के विधानसभा चुनाव में अशोक पिंचा सरदारशहर सीट से खड़े हुए थे। उनके सामने कांग्रेस के दिवंगत भंवरलाल शर्मा मैदान में उतरे थे। उस वक्त अशोक पिंचा ने 9 हजार 774 वोटों से यह चुनाव जीत लिया था। उस वक्त भंवरलाल शर्मा को 64 हजार 128 वोट तो अशोक पिंचा को 73 हजार 902 मत मिले थे।

कांग्रेस ने अनिल शर्मा को दिया टिकट

वहीं दूसरी तरफ भंवरलाल शर्मा के निधन के बाद उनके बेटे अनिल शर्मा को टिकट दिया गया है। अब वे कल नामाकंन दाखिल तकर सकते हैं। खबरें यह भी आ रही हैं कि सरदारशहर में सहानूभूति के चलते इस बार कांग्रेस की जीत मानी जा रही है। लेकिन इस सवाल के जवाब में भाजपा का कहना है कि सरदारशहर में कोई सहानूभूति की लहर नहीं है। यहां इस बार भाजपा की ही जीत होगी। अब एक बार सरदारशहर की सीट से चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *