Rajasthan Politics : राहुल गांधी पर निशाना साधकर खुद ही फंसे भाजपा के पूर्व मंत्री, गुलाबचंद कटारिया के सामने ही दे दिया ये बयान 

Rajasthan Politics : प्रतापगढ़ में भाजपा की कांग्रेस के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली गई। यह रैली शहर में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया…

ram.......... | Sach Bedhadak

Rajasthan Politics : प्रतापगढ़ में भाजपा की कांग्रेस के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली गई। यह रैली शहर में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और पूर्व शहरी विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में निकाली जा रही थीं। लेकिन बीच में कार्यक्रम के संबोधन में श्रीचंद कृपलानी ने कुछ ऐसा बोल दिया जिससे अब वे खुद ही अपनी पार्टी के निशाने पर आ गए हैं।

दरअसल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि राहुल गांधी की बारत जोडो़ यात्रा उनके खुद के लिए ही दुखदायी होने वाली है क्योंकि राहुल गांधी के पैर जहां पड़ गए वहां से कांग्रेस की सरकार चली गई है। या तो आई ही नहीं है। कृपलानी यहीं नहीं रुके उन्होंने यहां तक कह दिया कि जहां-जहां पांव पड़े संतो के वहां हुआ बंटाधार। 

कृपलानी के इस बयान के बाद से ही उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि उन्होने साधु-संतो को लेकर गलत परिप्रेक्ष्य में बयान दिया है।  उन्होंने राहुल गांधी की संतो से तुलना से की है।जिससे संत समाज में आक्रोश तो है ही कांग्रेस ने भी उन पर हल्ला बोल दिया है।कांग्रेस का कहना है कि कृपलानी ने संत समाज के खिलाफ टिप्पणी की है उना अपमान किया है इसके लिए कृपलानी को माफी मांगनी चाहिए। 

दूसरी तरफ कृपलानी ने इस बयान से हिंदुत्व का झंडा थामे अपनी ही पार्टी भाजपा की फजीहत करा ली है। भाजपा ने इस बयान से अपना किनारा कर लिया है। हालांकि भाजपा की तरफ से अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 

यह भी पढ़ें- ‘अशोक गहलोत को सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता’ केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *