जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत और बाड़मेर से उम्मेदाराम जीते, रविंद्र भाटी हारे

Jodhpur Lok sabha Election Results 2024: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गढ़ कहे जाने वाले जोधपुर से केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने करण सिंह उचियारड़ा को हरा दिया है।

ravindra singh bhati 18 | Sach Bedhadak

Jodhpur Lok sabha Election Results 2024 : जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गढ़ कहे जाने वाले जोधपुर में बीजेपी के प्रत्याशी और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने करण सिंह उचियारड़ा को भारी मतों से हरा दिया है। गजेंद्र सिंह वर्तमान में भी यहां से सांसद थे। जोधपुर को गहलोत का गढ़ माना जाता है, लेकिन गजेंद्र सिंह शेखावत बाहरी होने के बाद भी यहां से हैट्रिक लगाने में कामयाब हो गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-राजस्थान लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का दबदबा, जानिए 25 सीटों पर किसने की जीत हासिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर से तीसरी बार मैदान में थे और यहां से सांसद का चुनाव जीतकर हैट्रिक लगा दी है। एक खास बात यह भी है कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों के ही प्रत्याशी राजपूत समाज से थे इसलिए इस सीट पर मुकाबला थोड़ा रोचक माना जा रहा था। लेकिन अब जोधपुर की जनता ने अपना सांसद चुन लिया है।

बाड़मेर से उम्मेदाराम बेनीवाल जीते

राजस्थान की हॉट सीट मानी जाने वाले बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला था, लेकिन आरएलपी से कांग्रेस में आए उम्मेदाराम बेनीवाल ने रविंद्र सिंह भाटी को हरा दिया है। वहीं यहां से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी तीसरे स्थान पर रहे हैं। हालांकि, चुनावी नतीजे आने से पहले कर कोई रविंद्र सिंह भाटी के जीतने को लेकर आश्वस्त था।

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Lok Sabha Eelction Result 2024 : जयपुर ग्रामीण से राव राजेंद्र और कोटा से ओम बिडला जीते