वैज्ञानिकों को मिली ग्रीन एनाकोंडा की नई प्रजाति, ब्राजील में मिला ‘असली राक्षस’

अमेजन के सबसे दुर्लभ और रहस्यमय जानवरों में से एक माने जाने वाले हरे एनाकोंडा की प्रजाति के एक नए सांप को हाल ही खोजा गया है, जिसका सामने आना किसी को भी खौफ में डाल सकता है। इस सांप का सिर इंसान के सिर के बराबर है।

green anaconda | Sach Bedhadak

कैनबरा। अमेजन के सबसे दुर्लभ और रहस्यमय जानवरों में से एक माने जाने वाले हरे एनाकोंडा की प्रजाति के एक नए सांप को हाल ही खोजा गया है, जिसका सामने आना किसी को भी खौफ में डाल सकता है। इस सांप का सिर इंसान के सिर के बराबर है। वहीं इसका आकार 26 फीट लंबा है। ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड के प्रोफेसर ब्रायन जी फ्राई ने बताया कि हमारा नया शोध इस शानदार प्राणी के प्रति वैज्ञानिक समझ को बढ़ाता है, जिससे पता चलता है कि यह वास्तव में अनुवांशिक रूप से दो अलग-अलग प्रजातिया हैं। लगभग 1 करोड़ साल पहले ग्रीन एनाकोंडा अनुवांशिक रूप से अलग हुए। ग्रीन एनाकोंडा दुनिया के सबसे बड़े और भारी सांप हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-साल में चौथा सोलर फ्लेयर, सूर्य की सतह पर शक्तिशाली विस्फोट

यह दक्षिणी अमेरिका की नदियों में पाए जाते हैं। इन्हें इनकी तेज गति और बड़े शिकार का दम घोंटने और फिर उन्हें जिंदा निगलने के लिए जाना जाता है। ऐतिहासिक रूप से एनाकोंडा की चार प्रजातियों को मान्यता दी गई है, जिनमें ग्रीन एनाकोंडा भी शामिल हैं। सरीसृपों में हरे एनाकोंडा सच में राक्षस हैं। इनका वजन 250 किग्रा से ज्यादा का हो सकता है।

जहर नहीं, पर खतरनाक ताकत के मालिक

सिर्फ 25 फीसदी सांप जहरीले होते हैं। हरे एनाकोंडा में जहर नहीं होता। लेकिन इनकी ताकत बहुत ज्यादा होती है। ये अपने बड़े और लचीले जबड़ों का इस्तेमाल शिकार के लिए करते हैं। अपने शिकार को निगलने से पहले यह उसे अपनी पकड़ से तोड़ देते हैं। एनाकोंडा पर्यावरण परिवर्तन के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं। अगर एनाकोंडा की आबादी अच्छी है तो यह स्वच्छ पानी के साथ जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र का संके त देता है। एनाकोंडा की घटती संख्या पर्यावरण संकट का संके त दे सकती है। इसलिए एनाकोंडा की प्रजाति की मौजूदगी और उनकी संख्या की निगरानी जरूरी है।

बड़े जानवरों को सीधे निगल जाता है एनाकोंडा

यह सांप पानी में रहने के लिए पूरी तरह अनुकूल हैं। उनकी नाक और आंख सिर से ऊपर होती है, ताकि वे देख सकें और सांस ले सकें। जबकि उनका बाकी शरीर पूरी तरह पानी में डूबा रहता है। यह सांप दक्षिण अमेरिका के अमेजन और ओरिनोको बेसिन के हरे-भरे जटिल जलमार्गों में रहते हैं। इन्हें छिपने, धैर्य और तेजी के लिए जाना जाता है। यह चूहों, मगरमच्छ की प्रजातियों के बड़े जानवर और हिरण को शिकार बना सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-नासा करेगा लॉन्च, जापान ने लकड़ी से बनाया सैटेलाइट