Rajasthan : प्रदेश के कई जिलों में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, डोटासरा-खाचरियावास समेत कई नेताओं ने दी गिरफ्तारी

Rajasthan : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ( Congress Protest Over Inflation ) पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में जयपुर के PCC…

congress 3 | Sach Bedhadak

Rajasthan : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ( Congress Protest Over Inflation ) पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में जयपुर के PCC मुख्यालय पर भी कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया। उन्होंने राजभवन का सांकेतिक रूप से घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतर कर केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ( Govind Singh Dotasra ) ने किया। इस बीच पुलिसकर्मियों के साथ नेताओं की तीखी झड़प भी हुई। वहीं जोधपुर, उदयपुर, सीकर समेत कई जिलों में भी कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया।

जोधपुर ( Jodhpur ) में तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया। हंगामा करने पर पुलिस ने उन्हें रोका तो उन्होंने पुलिस से तीखी बहस की। चलती बसों के आगे लेट-लेट कर उन्होंने देश में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध जताया। जिसके बाद पुलिस ने जबरन उन्हें उठाते हुए बसों में भरकर थाने ले गई। जिसका भी कांग्रेसियों ने विरोध किया।

वहीं जयपुर ( Jaipur ) में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा , खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास समेत कई मंत्रियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विद्याधर नगर थाने में अपनी गिरफ्तारियां दी। गोविंद सिंह डोटासरा ( Govind Singh Dotasra ) ने कहा कि हम केंद्र की इन गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं है। बेतहाशा महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस जोरदार तरीके से आवाज उठाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां दमनकारी हैं। वो जनता की आवाज को कुचल रही है। लेकिन याद रहे हम कांग्रेस के सिपाही हैं, ना तानाशाही से डरेंगे ना झुकेंगे।

वहीं प्रताप सिंह खाचरियावास ( Pratap Singh Khachariyawas ) ने कहा कि गरीबों के आंसुओं का सैलाब लेकर आए हैं। संभल सको तो संभल जाओ तानाशाह हुक्मरानों, हम अन्याय के खिलाफ वंदे मातरम का इंकलाब लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई से आम जनता परेशान है। हर चीज पर GST लगा दी है अब मरने पर भी GST मत लगा देना नहीं तो मरना भी मुश्किल हो जाएगा। कफन पर टैक्स लगा कर तो एक तरह से मरना भी महंगा कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *