Morocco Earthquake : 632 की मौत, तस्वीरों में देखें-तबाही का मंजर, 1960 में आए भूकंप के जख्म हुए ताजा

नॉर्थ अफ्रीकी देश मोरक्को में शुक्रवार रात आए भूकंप ने जबर्दस्त तबाही मचाई।

ेsb 2 69 | Sach Bedhadak

Morocco Earthquake : नई दिल्ली। नॉर्थ अफ्रीकी देश मोरक्को में शुक्रवार रात आए भूकंप ने जबर्दस्त तबाही मचाई। भूकंप के चलते अब तक 632 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 329 लोग घायल हो गए हैं। मोरक्को जियोलॉजिकल सेंटर की मानें तो भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। वहीं, यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई है। कहा है कि ये इस इलाके में 120 साल में आया सबसे ताकतवर भूकंप है।

वैसे तो मोरक्को में अक्सर भूकंप आते रहते है। लेकिन, साल 1960 में अगादिर के पास आए 5.8 तीव्रता के भूकंप में हजारों लोगों की मौत हो गई थी। इस भीषण भूकंप में एक हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। साल 2004 में यहां 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें करीब 630 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 900 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

शुक्रवार रात सोते समय आ गई मौत!

मोरक्को में शुक्रवार रात 20 सेकेंड तक उस वक्त धरती कांपी, जब लोग नींद के आगोश में समाए हुए थे। भूकंप के चलते कई इमारतें जमींदोज हो गई। ऐसे में लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और 700 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी। यहां हर तरफ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है।

भूकंप के कारण मराकेश शहर से लेकर एटलस पर्वत पर स्थित गांवों तक कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल ऐतिहासिक माराकेच में पुराने शहर को घेरने वाली प्रसिद्ध लाल दीवारों के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। मोरक्को में आए इस जबर्दस्त भूकंप ने पुराने जख्मों को ताजा कर दिया है।

तस्वीरों में देखें-तबाही का मंजर

सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में माराकेश शहर में इमारत गिरते देखा जा सकता है। भूकंप से इमारतें मलबे और धूल में तब्दील हो गईं। भयावह तस्वीरें देखकर आप मंजर को समझ सकते हैं।

Morocco Earthquake6 | Sach Bedhadak
Morocco Earthquake3 | Sach Bedhadak
Morocco Earthquake2 | Sach Bedhadak
Morocco Earthquake1 | Sach Bedhadak
Morocco Earthquake 1 | Sach Bedhadak

ये खबर भी पढ़ें:-आंध्र प्रदेश के पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू अरेस्ट, जानें-क्या है ₹371 करोड़ का स्किल डेवलपमेंट घोटाला?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *