‘अरे ना मर्दों, सरकार नहीं चला सकते तो कुर्सी छोड़ दो’ सीपी जोशी का गहलोत सरकार पर तीखा हमला

‘अरे ना मर्दों, सरकार नहीं चला सकते तो कुर्सी छोड़ दो’ सीपी जोशी का गहलोत सरकार पर तीखा हमला

New Project 2023 08 23T183318.409 | Sach Bedhadak

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था को बड़ा मुद्दा बनाते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सीधा और तीखा हमला बोला। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत सरकार को नामर्द तक कह दिया। उन्होंने कहा कि इस सरकार के मंत्री कहते हैं कि यह मर्दों का प्रदेश है, इसलिए दुष्कर्म हो रहा है, लेकिन मैं इसे कहना चाहूंगा कि शासन ठीक से नहीं चला सकते तो अरे नामर्दों शासन छोड़ कर चले जाओ। सीपी जोशी ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रतिनिधि सम्मेलन में युवाओं को सरकार बदलने का आह्वान करते हुए कहा कि जो भगवा पताका पर रोक लगाते हैं, उसे पेटी में दफन करना है।

महिला सुरक्षा के मुद्दों पर गहलोत सरकार पर बोला हमला…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मुद्दों को उठाते हुए गहलोत सरकार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने महिला दुष्कर्म के आंकड़ों पर बयान देने वाले गहलोत सरकार के मंत्रियों को निशाने पर लिया। सीपी जोशी ने युवाओं से आह्वान किया कि जो लोग भगवा पताका पर रोक लगाते हैं, उन्हें पेटी में दफन करना है। जोशी ने युवाओं से आह्वान किया कि वह पहला वोट राष्ट्र, भाजपा और मोदी के नाम पर डालें। 2023 में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनानी है।

सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया…

जोशी ने कहा कि गहलोत सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है। महिला सुरक्षा की बात की, लेकिन उसमें नाकाम रही। युवाओं के लिए रोजगार की बात की, लेकिन उसमें नाकाम रही। किसानों की कर्जमाफी का वादा किया, लेकिन उसमें भी नाकाम रही। यह सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरीके से विफल रही है, जिसे अब सत्ता से बाहर निकालना है।

फ्री बिजली का दावा पूरा नहीं हुआ…

सीपी जोशी ने प्रदेश में गहलोत सरकार की ओर से फ्री बिजली के दावे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने फ्री बिजली देने का वादा किया था, लेकिन फ्री बिजली तो दूर यह तो बिजली भी आम जनता को नहीं दे पा रही है। अभी से ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती शुरू हो गई। सरकार इसी नाकामी और असफलता के विरोध में बीजेपी अगले तीन दिन तक विरोध-प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *