अजमेर में महिला से दरिंदगी, फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर हड़पे लाखों रुपए

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। फेसबुक फ्रेंड ने दोस्ती कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।…

raped in sikar | Sach Bedhadak

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। फेसबुक फ्रेंड ने दोस्ती कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी युवक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। युवती के विरोध करने पर आरोपी युवक ने शादी करने का वादा किया।

शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने उसका देहशोषण करता रहा। इस दौरान आरोपी युवक ने युवती से लाखों रुपए हड़प लिए। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी युवक ने मना कर दिया। धोखे का अहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

4 साल पहले फेसबुक के जरिए हुई थी मुलाकात

पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसके पति की मौत हो गई है। 4 साल पहले फेसबुक के जरिए उसकी हरिद्वार के रहने वाले आरिफ नाम के व्यक्ति से दोस्ती हुई। आरोपी आरिफ ने बातचीत के दौरान उसे शादी का झांसा दिया और उसे विश्वास में लेकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

यह खबर भी पढ़ें :- बीकानेर में गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग से आहत युवती ने दी जान, सुसाइड नोट में सहेली सहित 3 लोगों के नाम

शादी का झांसा देकर फिजिकल रिलेशन बनाए

महिला का आरोप है कि डेढ़ साल पहले आरोपी आरिफ उससे मिलने के लिए अजमेर आया। आरोपी आरिफ ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाया। इसी दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना लिए। इसके बाद आरोपी आरिफ वापस हरिद्वार चला गया। आरोपी आरिफ ने शादी का झांसा देकर उसका देहशोषण करता रहा। इस दौरान आरोपी आरिफ ने अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर उससे करीब 1 लख रुपए हड़प लिए।

शादी का दबाव बनाने पर आरोपी आरिफ ने मना कर दिया। इसकी जानकारी आरिफ के भाई को पता चली तो उसने भी उसे धमकियां देकर पैसे मांगना शुरू कर दिया। धोखे का अहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

यह खबर भी पढ़ें :- जयपुर में दौसा की 2 बहनों से हैवानियत, सरकारी नौकरी लगाने का दिया झांसा देकर किया गैंगरेप