Lausanne Diamond League 2023 : नीरज चोपड़ा रचा इतिहास, चौथे प्रयास में 87.66 मीटर भाला फेंककर जीता गोल्ड मेडल

Lausanne Diamond League 2023 : ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने साल 2023 का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए लुसाने डायमंड लीग…

neeraj chopra 3 | Sach Bedhadak

Lausanne Diamond League 2023 : ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने साल 2023 का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए लुसाने डायमंड लीग जीत लिया है। उन्होंने 87.66 मीटर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही दूसरा डायमंड लीग जीता है। बता दें कि इससे पहले नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 88.67 मीटर भाला फेंका था। चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने 87.66 मीटर थ्रो के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं जर्मनी के जूलियर वीबर 87.03 मीटर के साथ दूसरे नंबर पर रहे है।

यह खबर भी पढ़ें:- Gautam Gambhir पर भड़का ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, कहा- वो Virat Kohli की सफलता से जलते हैं

नीरज चोपड़ा ने दूसरी बार जीता गोल्ड
देश के टॉप भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 6 बार भाला फेंका। वह अपने पहले और चौथे प्रयास में पिछड़ गए, लेकिन उन्होंने 5वें प्रयास में 87.66 मीटर भाला फेंका। बता दें कि नीरज चोपड़ा ने इस साल में यह दूसरा गोल्ड मेडल जीता है।

neeraj chopra 2 | Sach Bedhadak

नीरज चोपड़ा ने फेंके 6 थ्रो
नीरज चोपड़ा ने अपना पहला थ्रो फाउल किया है, दूसरा थ्रो 83.52 मीटर फेंका है, तीसरा थ्रो 85.04 मीटी फेंका है और फिर चौथे थ्रो में फाउल हो गए। 5वें थ्रो में 87.66 मीटर फेंका है। वहीं छठवे राउथ में 84.15 मीटर भाला फेंका है।

बता दें कि ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा एक महीने की चोट के बाद एक्शन में लौटे है। 25 वर्षीय खिलाड़ी ने 5 मई 2023 को दोहा, कतर में टॉप पोडियम फिनिश के साथ डायमंड लीग सीजन की शानदार शुरुआत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *