सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में कराया एडमिट

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की शनिवार रात को अचानक से तबीतय बिगड़ गई, जिसक बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले मार्च में भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

Soni Gandhi | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की शनिवार रात अचानक से तबीयत बिगड़ गई। हल्के बुखार के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनिया गांधी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Election : चुनावी रण में ताल ठोकेगी AAP, केजरीवाल-मान कल जयपुर में, जनता को देंगे

मार्च में भी अचानक बिगड़ गई थी तबीयत

सोनिया गांधी की मार्च में भी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें उस दौरान भी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एडमिड कराया गया था। हालांकि, एडमिट होने के अगले दिन ही दिन ही पूरी तरह से स्वस्थ हो गई थीं।

यह खबर भी पढ़ें:-‘India नहीं भारत शब्द का इस्तेमाल करने की आदत डालें’…RSS चीफ मोहन भागवत की लोगों से अपील

पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं सोनिया गांधी

लोकसभा चुनाव करीब आने के कारण कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी इन दिनों राजनीति में काफी एक्टिव दिख रही हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में भी सोनिया गांधी शामिल हुई थीं। इससे पहले वह बेंगलुरु में आयोजित विपक्षी एकता की बैठक में भी शामिल हुई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *