निवेशकों के खिले चेहरे, हर शेयर पर 20 रुपए का डिविडेंड बांट रही कंपनी, रिकॉर्ड डेट को लेकर हुई घोषणा

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए एक खुशखबरी है। टपारिया टूल्स लिमिटेड (Taparia Tools Ltd) ने डिविडेंड देने को अनाउंसमेंट किया है। इसके लिए कंपनी…

tapria tool 01 1 | Sach Bedhadak

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए एक खुशखबरी है। टपारिया टूल्स लिमिटेड (Taparia Tools Ltd) ने डिविडेंड देने को अनाउंसमेंट किया है। इसके लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दिया है। निवेशकों के नजरिए से अच्छी बात यह है कि रिकॉर्ड डेट फरवरी में ही है। आकड़ों की देखें तो कंपनी 4 बोनस शेयर भी बांट चुकी है।

यह खबर भी पढ़ें:– 1000 रुपए के पार जा सकता है टाटा ग्रुप का यह शेयर, एक्सपर्ट बोले- खरीदो लो, होगी पैसाें की बारिश

1 शेयर पर 200% का डिविडेंड मिला
12 फरवरी 2024 को कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया था कि 10 रुपए के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 200% का अंतरिम डिविडेंड दिया जायेगा। मतलब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 20 रुपए का डिविडेंड मिलेगा। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 24 फरवरी 2024 तय किया गया है। जिस किसी निवेशक के पास इस दिन कंपनी के शेयर रहेंगे उसे ही डिविडेंड का फायदा मिलेगा।

tapria tool 01 | Sach Bedhadak

4 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी?
इससे पहले कंपनी अगस्त 2023 में एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड कर चुकी है। तब कंपनी ने 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर दिए थे। कंपनी ने पहली बार 2002 में डिवेडेंड था। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 1 रुपए का डिविडेंड मिला था।

2023 में कंपनी ने 2 बार में 155 रुपए का डिविडेंड दिया था। कंपनी नियमित अंतराल पर डिविडेंड देती आ रही है। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 3.06 रुपए की तेजी देखने को मिली है। यह कंपनी का 52 वीक हाई भी था। वहीं 52 वीक लो 2.10 रुपए है। टापरिया टूल्स लिमिटेड का मार्केट कैप 4.64 करोड़ रुपए है।