Rajasthan Politics : अध्यक्ष के बाद अब भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री का फेरबदल, BJP-RSS की सीक्रेट मीटिंग में चंद्रशेखर पर फैसला !

जयपुर। राजस्थान (Rajasthan Politics) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बदल जाने के बाद यह चर्चाएं तेज हो गई थी कि अब भाजपा के प्रदेश संगठन में…

image 6 2 | Sach Bedhadak

जयपुर। राजस्थान (Rajasthan Politics) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बदल जाने के बाद यह चर्चाएं तेज हो गई थी कि अब भाजपा के प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। पहले तो यह सिर्फ अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन अब जिस तरह से प्रदेश भाजपा में गतिविधियां हो रही हैं, उससे इन अटकलों को बल मिला है कि सच में संगठन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

RSS-BJP की आज सीक्रेट मीटिंग

दरअसल रविवार यानी 2 अप्रैल को बीजेपी कोर कमेटी और भाजपा विधायक दल की बैठक प्रस्तावित थी। इस बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह रविवार को दिल्ली से जयपुर आने वाले थे। लेकिन आज सुबह अचानक प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह जयपुर पहुंच गए और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी बीती गुरुवार को जयपुर पहुंच गए थे।

अब आज जयपुर में स्थित सेवा भारती के मुख्यालय में भाजपा नेताओं और RSS की बैठक हुई। हालांकि इस बैठक से मीडिया को बहुत दूर रखा गया और बैठक में क्या-क्या हुआ, यह भी अभी गोपनीय ही रखा गया है। इसकी चर्चा अभी बाहर नहीं आई है। लेकिन जानकारी के मुताबिक इस बैठक में भाजपा के संगठन के कई अहम सदस्य शामिल हैं लेकिन बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर इस बैठक में मौजूद नहीं थे। जिससे अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि सतीश पूनिया के बाद क्या अब अगला नंबर चंद्रशेखर का आने वाला है।

प्रदेश महामंत्री ही क्यों?

दरअसल भाजपा और आरएसएस के बीच तालमेल राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ही करते हैं। उनकी बातचीत के आधार पर ही प्रदेश में संगठन महामंत्री तय किए जाते हैं लेकिन इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री का ना होना और राष्ट्रीय महामंत्री का होना, इन संभावनाओं को लगातार हवाएं दे रहा है कि अब प्रदेश के संगठन महामंत्री बदले जा सकते हैं।

पूरे संगठन में होगा बड़ा फेरबदल !

हालांकि इस पर पुख्ता तौर पर अभी कुछ कहा जाना सही नहीं होगा क्योंकि जब तक यह बैठक की चर्चाएं गुप्त रहती हैं अभी सिर्फ अटकलें ही लगाई जा सकती हैं। जानकारी यह भी मिली है की बैठक के करीब डेढ़ घंटे बाद महामंत्री चंद्रशेखर बैठक में पहुंचे, अब भाजपा आर एस एस की इस बैठक में क्या बातचीत हुई किन बातों पर सहमति असहमति बनी यह तो उनके खुलासे के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन यह तो तय है कि भाजपा का प्रदेश संगठन जल्द ही बड़े फेरबदल का सामना करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *