शादीशुदा युवक ने 9 साल छोटी नाबालिग संग किया सुसाइड, एक साल पहले युवक के साथ हुआ था ऐसा…

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर में प्रेमी युगल फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। गुरुवार सुबह दोनों खेत में पेड़ पर फंदे से लटके मिले। सुबह…

New Project 2023 03 30T165121.279 | Sach Bedhadak

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर में प्रेमी युगल फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। गुरुवार सुबह दोनों खेत में पेड़ पर फंदे से लटके मिले। सुबह गांव के कुछ लोगों ने दोनों के शव लटके देखे तो पुलिस और परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को नीचे उतारा और अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। यह घटना बाड़मेर जिले के मौखाब रामदेव नगर गांव की है।

डीएसपी आनंदसिंह पुरोहित ने बताया कि मृतक युवक शादीशुदा है। वहीं मृतक लड़की नाबालिग है। दोनों के बीच काफी समय से अफेयर था। वहीं नाबालिग लड़की दो दिनों से घर से गायब थी। नाबालिग लड़की क परिजनों ने शिव थाने में किडनैपिंग और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया था। वहीं गुरुवार सुबह एक खेत में नाबालिग लड़की का शव युवक के साथ पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि दोनों ने रात में ही फंदा लगाकर जान दे दी।

दो दिन पहले घर से गायब हुई थी नाबालिग…

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि लड़की और युवक में काफी समय से अफेयर था। 16 साल की नाबालिग लड़की शिव थाना क्षेत्र की है। लड़की दो से घर से लापता थी। लड़की के परिजनों ने मौखाब रामदेव नगर निवासी राणाराम (25) पुत्र प्रह्लादराम के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस नाबालिग लड़की की तलाश कर रही थी। वहीं गुरुवार सुबह ग्रामीण जब खेत की तरफ जा रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने खेत में पेड़ पर दोनों के शव लटके हुए देखे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में पता चला कि ये वही नाबालिग है, जिसका थाने में अपहरण का मामला दर्ज हुआ था।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक राणाराम की दो साल पहले ही शादी हुई थी। करीब एक साल पहले राणाराम की पत्नी ने टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि राणाराम की पत्नी की मौत के बाद दोनों की मुलाकात हुई थी। और करीब 10 महीने से इनके बीच में अफेयर चल रहा था। नाबालिग के घरवालों को भी इसकी जानकारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *