चंबल रिवर फ्रंट की सुंदरता पर लगा एक और चांद, देश के पहले 21 मीटर लंबे जहाज का मॉन्यूमेंट तैयार

कोटा। प्रदेश के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के निर्देशन में कोटा में विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल चंबल रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है।…

ezgif 1 af08a84cc9 | Sach Bedhadak

कोटा। प्रदेश के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के निर्देशन में कोटा में विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल चंबल रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। अब इसकी सुंदरता को बढ़ाने के लिए एक और चांद लग गया है। दरअसल यहां के थर्मल चौराहे पर देश का पहला 21 मीटर लंबा जहाज का मॉन्यूमेंट्स बन रहा है। 25 टन लोहे से बने देश के सबसे बड़े जहाज को मॉन्यूमेंट्स के तौर पर देखा जा सकता है।

मेरठ के कारीगरों ने सिर्फ 3 महीने में किया तैयार

इस जहाज की लंबाई 21 मीटर, चौड़ाई 515 मीटर और ऊंचाई 6.5 मीटर है। रिवर फ्रंट पर मेन गेट पर ही इस मॉन्यूमेंट को सजाया जाएगा जो कि पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करेगा। नगर विकास न्यास सचिव राजेश जोशी ने बताया कि करीब 50 लाख की लागत से इस जहाज का मॉन्यूमेंट तैयार किया गया है जो मेरठ के कारीगरों ने सिर्फ 3 महीने में बनाया है। कुछ दिन बाद इस मॉन्यूमेंट्स पर कलर और लाइटिंग के साथ दूसरे काम भी कर लिए जाएंगे।

क्रोकोडाइल दिखाएगा रिवर फ्रंट की दिशा

इस जहाज के मॉन्यूमेंट्स के पर एक क्रोकोडाइल यानी मगरमच्छ भी बनाया जा रहा है जो एक तरह से पर्यटकों के लिए साइन बोर्ड का काम करेगा और रिवर फ्रंट का रास्ता दिखाएगा। इसकी सबसे बड़ी खास बात यहा है कि यह मॉन्यूमेंट पानी में तैरता हुआ नजर आएगा। जल की धाराएं भी बहती दिखेंगी।

(इनपुट- योगेश जोशी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *