RPSC पेपर लीक : राज्यवर्धन ने कहा- 1 से 10 तक गिनती गिन कर करा रहे पेपर लीक, CBI जांच पर साध लेते हैं चुप्पी

भरतपुर। आज सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ वैर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने यहां हलैना कस्बे में जनआक्रोश महासभा को संबोधित किया। जन आक्रोश…

image 2022 12 27T163431.800 | Sach Bedhadak

भरतपुर। आज सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ वैर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने यहां हलैना कस्बे में जनआक्रोश महासभा को संबोधित किया। जन आक्रोश यात्रा के मुख्य अतिथि कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान सरकार राहुल गांधी की तरह एक से दस तक गिनती गिन कर पेपर लीक करा रही है।

1 से 10 की गिनती गिन किसानों को धोखा दिया अब छात्रों को

राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि 2018 के चुनावों में किसानों के साथ धोखा हुआ। 1 से 10 तक गिनती कर किसानों को बेवकूफ बनाया गया। अब तक यह हो गया कि 1 से 10 तक गिनती करो राजस्थान में पेपर लीक हो जाएगा। फिर गिनती करो फिर लीक हो जाएगा। एक बार पेपर लीक हो तो समझ आता है लेकिन जब 16-16 बार पेपर लीक हो तो यही समझ में आता है कि इसके पीछे किसी माफिया का हाथ है और इस माफिया को कोई हाथ नहीं लगा रहा है।

आम आदमी को क्या चाहिए..अच्छी तरह जानता हूं

राठौड़ ने कहा कि मैं जानता हूं कि आपको इस सरकार से काफी कष्ट है। 26 साल मैं सेना में रहा, उससे पहले मैं विदयार्थी रहा और खेलों में रहा। इसलिए मैं जानता हूं कि एक आम आदमी सरकार से क्या चाहता है। माता-पिता अपना पेट काटकर पैसे बचाते हैं कि हमारे बच्चे पढ़ लिखकर हमसे बड़े बन जाए। आम नागरिक सिर्फ शिक्षा, सड़क, पानी और सम्मान चाहता है। लेकिन इतनी साधारण सी मांग भी जब पूरी नहीं होती तो उसके अंदर सरकार के खिलाफ आक्रोश पैदा हो जाता है। उनकी समस्याओं पर जब कोई सुनवाई न हो तो उसे दुख होता है।

प्राइवेट लिमिटेड पार्टी है कांग्रेस

पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार एक परिवार की पार्टी है प्राइवेट लिमिटेड पार्टी है। वे अपने 50 साल के बेटे को चार बार लॉन्च कर चुके हैं। लेकिन उसका करियर नहीं बन रहा है, तो भारत जोड़ो के जरिए अब पार्टी का हर व्यक्ति उनकी लॉन्चिंग में लगा हुआ है। आज 18 राज्यों के अंदर भाजपा की सरकार है। आप एक काम राजस्थान सरकार का बता दीजिए कि सबसे अच्छा हुआ है। उन्होंने घोषणा पत्र में किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया।

CBI जांच पर साध ली चुप्पी

पेपर लीक मामले में राज्यवर्धन ने कहा कि CBI जांच पर गहलोत सरकार चुप्पी साधे हुए है। राज्यवर्धन ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लिखित में दिया हुआ है कि हमारी परमिशन के बगैर यहां किसी मामले में CBI की जांच नहीं हो सकती। तो फिर अब जब केंद्र सरकार पेपर लीक मामले में CBI जांच के लिए कह रही है तो गहलोत सरकार मे चुप्पी क्यों साधी हुई है। इसका जवाब वो क्यों नहीं देते।

यह भी पढ़ें- धौलपुर जेल में बंदी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में तोड़ा दम, धोखाधड़ी के मामले में काट रहा था सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *