जयपुर दौरे पर रहीं हिलेरी क्लिंटन, जंतर-मंतर के गणित को देखकर हुईं हैरान

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज जयपुर के दौरे पर रहीं। उन्होंने यहां पर विश्व प्रसिद्ध…

ezgif 5 18c63f0d69 1 | Sach Bedhadak

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज जयपुर के दौरे पर रहीं। उन्होंने यहां पर विश्व प्रसिद्ध जंतर-मंतर का अवलोकन किया और 1 घंटे तक यहां पर हिलेरी क्लिंटन ने जंतर-मंतर के खगोलीय यंत्रों के बारे में वहां के विशेषज्ञों से जानकारी अर्जित की। इसे देखकर हिलेरी क्लिंटन काफी आश्चर्यचकित हुईं।

हिलेरी क्लिंटन ने जंतर-मंतर के कई अद्भुत नजारों को अपने कैमरे में कैद किए। इसके अलावा उन्होंने जंतर मंतर के खगोलीय गतिविधियों और सूत्रों के बारे में कई सारी जानकारी इकट्ठा की। हिलेरी क्लिंटन अपने विशेष विमान से नई दिल्ली से जयपुर पहुंची। जिसके बाद आला-अधिकारियों के साथ वे सीधे जंतर-मंतर पहुंचे। पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर दीपेंद्र सिंह शेखावत, जंतर-मंतर के अधीक्षक मोहम्मद आरिफ समेत कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

बता दें कि हिलेरी के आने को लेकर जयपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जंतर मंतर और सिटी पैलेस के पास भारी संख्या में सुरक्षा बल को तैनात किया गया था। हिलेरी की सुरक्षा में लगे कर्मी चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए थे। हिलेरी क्लिंटन ने इस विशेष आतिथ्य के लिए सभी अधिकारियों और कर्मियों को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *