जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में CM Ashok Gehlot ने कहा- ERCP को जल्द मिले राष्ट्रीय प्रोजेक्ट का दर्जा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कहा कि जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए जल स्त्रोतों की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है।…

Ashok Gehlot On ERCP

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कहा कि जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए जल स्त्रोतों की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है। उपलब्ध जल स्त्रोतों का उचित सर्वेक्षण कर ही जल जीवन मिशन (Jal Jivan Mission) के तहत परियोजनाएं बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के 13 जिलों में मिशन की सफलता के लिए पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना ERCP अत्यन्त महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे जिलों में पानी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

केंद्र सरकार को जल्द से जल्द ईआरसीपी (ERCP) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देना चाहिए ताकि इसका निर्माण जल्द पूरा हो और प्रदेश की जनता लाभान्वित हो सके। सीएम निवास (CMR) पर जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री (CM Ashok Gehlot) ने कहा कि केंद्र सरकार को राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए योजना के मापदंड तैयार करने चाहिए।

यह भी पढ़ें- Ration Card धारकों के लिए बड़ी खबर, लाखों लाभार्थियों को होगा फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *