RU छात्रसंघ चुनाव 2022 : ABVP के अरविंद जाजड़ा समेत 3 छात्रों का रद्द हुआ नामांकन, DSW कार्यालय में किया हंगामा

RU छात्रसंघ चुनाव 2022 : राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए 3 छात्रों का नामांकन रद्द कर दिया गया है। इन 3 छात्रों में…

ru.....1 | Sach Bedhadak

RU छात्रसंघ चुनाव 2022 : राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए 3 छात्रों का नामांकन रद्द कर दिया गया है। इन 3 छात्रों में महासचिव के पद पर ABVP के अरविंद जांजड़ा का नामांकन रद्द किया गया। इसका कारण ईयर गैप होना बताया गया है। वहीं ABVP की उपाध्यक्ष के पद पर साक्षी शर्मा का भी पर्चा खारिज किया गया है। उन पर गलत शपथ पत्र देने का आरोप है। महासचिव पद पर रोहिताश मीना का नामांकन रद्द हो गया है। इनका कोर्ट से अप्रूवल न मिलने पर पर्चा खारिज किया गया है।

DSW कार्यालय में जोरदार हंगामा

वहीं नामांकन रद्द होने पर अरविंद जाजड़ा DSW कार्यालय पहुंचे और विरोध जताते हुए जोरदार हंगामा किया, पुलिस कर्मियों से उनकी तीखी बहस हुई। यहां तक कि बात हाथापाई पर उतर आई। अरविंद जाजड़ा के साथी कार्यकर्ताओं ने भी जोरदार हंगामा किया। अब वे कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय में ही धरने में बैठ गए हैं।

बात दें कि नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 22 अगस्त को सुबह 10 बजे से शुरू हो गई थी। आज शाम 5 बजे तक नामांकन रद्द या वापस होने की प्रक्रिया पूरी होगी। वहीं दो दिन पहले देर रात ABVP के राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा ने युनिवर्सिटी पहुंचकर महासचिव, उपाध्यक्ष, और सचिव के पद पर नामों का ऐलान किया था। जिसमें से अब महासचिव और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का नामांकन खारिज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *