राजस्थान के इस शहर में बनेगा इंडोर स्टेडियम, 4 करोड़ की लागत से बन कर होगा तैयार; जानिए- क्या है खासियत

Indoor Stadium: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में अब खेलों का माहौल पहले से बेहतर होगा। जिला मुख्यालय के बाद अब किठाना गांव में भी केन्द्र…

indoor staduim 1 1 | Sach Bedhadak

Indoor Stadium: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में अब खेलों का माहौल पहले से बेहतर होगा। जिला मुख्यालय के बाद अब किठाना गांव में भी केन्द्र सरकार की खेलो इंडिया योजना में इनडोर स्टेडियम (मल्टीपरपज हॉल) बनेगा। इसका कार्य शुरू हो चुका है। संभवत वर्ष 2025 तक यह बनकर तैयार हो जाएगा।

इस स्टेडियम पर करीब चार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यहां अब वॉलीबॉल के खिलाड़ी तैयार होंगे। इसके अलावा यहां कुश्ती, बैडमिंटन, टेबल टेनिस सहित इंडोर के अन्य खेल हो सकेंगे। पहले चरण का कार्य पूरा होने के बाद यहां एक्सपर्ट कोच भी लगाए जाएंगे।

किठाना व आस-पास के गांवों में वॉलीबॉल का काफी क्रेज है। मेलों में भी वॉलीबॉल की प्रतियोगिता होती रहती है। लेकिन अभी खिलाड़ी खुले में वॉलीबॉल की तैयारी करते हैं। प्रतियोगिता भी खुले में होती है। इसमें हवा सहित कई कारणों से परिणाम प्रभावित हो जाता है।

इसके अलावा अधिकतर अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले अब आउटडोर की बजाय इनडोर में होने लग गए। ऐसे में इनडोर में तैयारी करने से खिलाड़ियों को फायदा होगा। खिलाड़ियों को इनडोर व आउटडोर दोनों की सुविधा मिल जाएगी। झुंझुनूं जिला मुख्यालय के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में खेलो इंडिया के तहत सिंथेटिक ट्रेक व इंडोर स्टेडियम का निर्माण हो चुका है।