‘अगर चौधरी चरण सिंह जिंदा होते तो किसानों पर क्रूरता देख लौटा देते भारत रत्न…’ डोटासरा ने किया तीखा हमला

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पीसीसी चीफी गोविंद सिंह डोटासरा ने MPS की मांग कर रहे किसानों पर हो रहे अत्याचार को लेकर भाजपा को निशाना साधा.

govind singh dotasara 3 | Sach Bedhadak

Kisan Protest: किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानून बनाने को लेकर जबरदस्त आंदोलन कर रहे हैं। 13 फरवरी से शुरू हुए इस आंदोलन के पहले दिन किसान दिल्ली कूच के लिए बेकाबू होते नजर आए। कई जहगों पर छिटपुट घटनाएं भी हुई। किसानों पर काबू पाने लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने के साथ ही पानी की बौछारे तक करनी पड़ रही हैं। किसान भी आर-पार की लड़ाई के मूड में लग रहे हैं और पीछे हटने को तैयार नहीं है। किसान आंदोलन को राजनीतिक पार्टियां भी खूब भुना रही हैं।

मंगलवार को राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) ने इस आंदोलन के पीछे विपक्षी पार्टियों का हाथ बताया था तो अब राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसानों को एमएसपी के बदले आंसू गैस के गोले ओर पानी की बौछारें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से किसानों के समर्थन में खड़ी है। वहीं गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) ने कहा कि चौधरी चरण सिंह आज होते किसानों पर हो रहे अत्याचार को देखकर भारत रत्न लौटा देते।

गहलोत ने एक्स पर किया पोस्ट

अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘एक तरफ केंद्र सरकार चौधरी चरण सिंह एवं एम.एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न देती है और दूसरी ओर इन्हीं दोनों को आदर्श मानकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने की मांग कर रहे किसानों पर आंसू गैस के गोले दाग रही और पानी की बौछारें कर रही है। यह असंवेदनशिलता की प्रकाष्ठा है।’

कांग्रेस देती है MPS की गारंटी

गहलोत ने पोस्ट में कहा, ‘जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो वह खुद एमएसपी कानून की वकालात करते थे, लेकिन अब वह एमएसपी की मांग कर रहे किसानों को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन भी नहीं करने देना चाहते हैं। यह किसानों के मुद्दो पर राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन सरकार के दोहरे चरित्र को दर्शाता है।’ गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से किसानों के पक्ष में खड़ी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने घोषणा की है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक MSP की गारंटी देंगे। यह कदम किसान परिवारों की समृद्धि के लिए बेहद जरूरी है।

किसानों पर बीजेपी की क्रूरता शर्मनाक?

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी एनडीए सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी अगर जिंदा होते तो, किसान से क्रूरता देखकर भारत रत्न लौटा देते है। शर्मनाक!! उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों के लिए रेड कॉर्पेट बिछाने वाली भाजपा सरकार किसानों पर आंसू गैस के गोले और लाठियां बरसा रही है। प्रधानमंत्री जी आप किस मुंह से किसान हितों की बात करते हो?